
अंबिकापुर पहुंचे बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने प्रेस वार्ता कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा दरसअल देशभर में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई के विरोध में जन जागरण यात्रा की शुरुआत की है
जन जागरण यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की गलत नीतियों को जनता के बीच पहुंचकर बता रही है कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ चलाये जा रहे इस विरोध अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष मोहन मारकम के निर्देश पर प्रदेश भर के सभी जिलों में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया अंबिकापुर के राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा
विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि 2014 से 2019 तक जिन वादों के चलते केंद्र की मोदी सरकार सत्ता में आई उन वादों को मोदी सरकार ने अबतक पूरा नहीं किया है वही बढ़ती महंगाई और बढ़ते पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दामों को लेकर विधायक ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश भर में महंगाई बढ़ रही है इसके अलावा उन्होंने कहा कि जनता के साथ केंद्र सरकार जो टेक्स वसूलने का काम कर रही है इसके विरोध में कांग्रेस द्वारा जन जागरण अभियान चला कर जनता जागरूक किया जा रहा है