
सीपत – सीपत क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार नजीर अहमद को जान से मारने की धमकी मिली है नजीर अहमद सहित परिवार को भी मरने और गांव में नहीं रहने देने की बात से परिजन काफी खौफजदा है पत्रकार ने इसकी शिकायत सीपत ठाणे में दर्ज कराइ है समाचार लिखे जाने तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी है |
बता दे की अभी बिलासपुर में ठाणे के अंदर बैठकर पत्रकार और कांग्रेसी नेताओं को अपशब्द कहने का मामला शांत भी नहु है की बिलासपुर जिले में ही सीपत क्षेत्र में यह नया मामला सामने आने के बाद पत्रकारों में असुरक्षा की भावना पनप रही है एक तरफ सर्कार पत्रकार सुरक्षा कानून का राग आलाप रही है वही दूसरी और पत्रकारों को मिल रही धमकियों से प्रश्न की ढील ढाल कार्यवाही से पत्रकार सुरक्षा कानून को बट्टा लगता दिख रहा है
ताजा मामले में पत्रकार नजीर अहमद ने बताया की खम्हरिया निवासी आरिफ़ ख़ान पिता स्व अय्यूब खान ने सरपंच, उपसरपंच पंच एंव ग्रामीणों के सामने पत्रकार मोहम्मद नज़ीर हुसैन को गाली गलौच करते हुए धमकी देते कहा कि इस मकान में रहने नहीं दुंगा और मैं कुछ भी कर सकता हूं मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते मेरे उपर बड़े लोगों का हाथ एंव मेरे पास बहुत पैसा व मैं किसी से नहीं डरता हूं इस तरह से पंचायत प्रतिनिधियों के सामने कह रहा था जिसे सुन कर मैं मेरा परिवार पूर्व एंव वर्तमान में भयभीत सदमे में हैं
इस मामले में नजीर ने सीपत थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है खम्हरिया बिलासपुर के पत्रकार मोहम्मद नजीर हुसैन को जिस तरह असामजिक तत्वों के द्वारा दी गाई जान से मार देने की धमकी से साफ जाहिर हो रहा है के बिलासपुर जिले मे अपराधियों के हौसले बुलंद है जिला प्रशासन अंकुश लगाने मे असफल नजर आ रही है |