नई दिल्ली, 8 जनवरी। देश के 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों को लेकर असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है। निर्वाचन आयोग 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। जिन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड पंजाब गोवा मणिपुर भी शामिल हैं। बता दें कि 7 चरणों में सभी राज्यों के चुनाव होंगे।
कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर के बीच चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. ये पांच राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने ऐलान किया कि पांच राज्यों के चुनाव कुल सात चरणों में होंगे. इसमें से पंजाब, गोवा और उत्तराखंड के चुनाव एक चरण में हो जाएंगे वहीं मणिपुर का चुनाव दो चरणों मे पूरा होगा. उत्तर प्रदेश का चुनाव पूरे सात चरण तक चलेगा. 10 मार्च को सभी पांच राज्यों के लिए मतगणना होगी.
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पहले चरण की नोटिफिकेशन 14 जनवरी को जारी होगी और नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी होगी. वहीं उम्मीदवार 27 जनवरी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. वहीं दूसरे चरण के लिए वोटिंग 14 फरवरी को होगी. इसी चरण में पंजाब, गोवा और उत्तराखंड का चुनाव पूरा हो जाएगा.
तीसरा चरण में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 फरवरी होगी. इस चरण में केवल उत्तर प्रदेश में मतदान होगा. मतदान की तारीख 20 फरवरी होगी. इसी तरह चौथे चरण में भी केवल यूपी में चुनाव होगा. मतदान की तारीख 23 फरवरी होगी. पांचवें और छठवें चरण में यूपी के साथ मणिपुर में भी चुनाव होंगे. पांचवे चरण का मतदान 27 फरवरी और छठवें चरण का मतदान 3 मार्च को होगा. आखिरी यानी सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा. इसमें केवल उत्तर प्रदेश की विधानसभी सीटों के लिए ही वोटिंग होगी.