नई दिल्ली:- दिल्ली नगर निगम के 12 वार्ड समितियों के चुनाव शुरू हो गए हैं. सिटी सदर-पहाड़ गंज और करोलबाग जोन में आम आदमी पार्टी को और केशवपुरम में बीजेपी को जीत मिली है. बता दें कि केंद्र सरकार ने उपराज्यपाल को पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने का अधिकार दिया है. वहीं एलजी वीके सक्सेना के निर्देश के बाद एमसीडी के सभी जोन के उपायुक्तों को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है. इससे पहले मेयर शैली ओबराय ने वार्ड समितियों के चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने से इनकार कर दिया था.
कारी नियुक्त करने से इनकार कर दिया था.
एमसीडी वार्ड समिति चुनाव
रोहणी जोन पर आप का कब्जाः चेयरमैन पद पर सुमन अनिल राणा, डिप्टी चेयरमैन धर्म रक्षक, स्थायी समिति सदस्य पर दौलत राम की जीत हुई है.
रोहणी जोन के लिए चल रही है वोटिंग
केशवपुरम जोनः चेयरमैन पद पर बीजेपी के योगेश वर्मा, डिप्टी चेयरमैन पद पर बीजेपी के सुशील और स्टैंडिंग कमेटी मेंबर शिखा भारद्वाज जीतीं.
करोल बाग में आम आदमी पार्टी की जीतः राकेश जोशी, चेयरमैन, ज्योति गौतम डिप्टी चेयरमैन पद पर जीते, सदस्यों में अंकुर नारंग को जीत
राकेश जोशी को 89, ज्योति गौतम को 140 और अंकुर नारंग को 87 वोट मिले
सिटी सदर-पहाड़ गंज जोन से मोहम्मद सादिक चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन पर किरण बाला जीतीं. स्थायी समिति मेंबर पौरदीप सिंह की जीत हुई है.
मोहम्मद सादिक को 79, किरण बाला को 77 और पौरदीप सिंह को 74 वोट मिले
डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने कहा, मेयर की शक्तियों को बाईपास किया जा रहा है.
देर रात जारी हुई अधिसूचना
राष्ट्रपति के आदेश के बाद गृह मंत्रालय की तरफ से इसे लेकर अधिसूचना चारी की गई. इसमें कहा गया कि उपराज्यपाल को किसी भी निकाय/बोर्ड/ऑथोरिटी जो जिस नाम से बुलाई जाए, पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने का अधिकार दिया गया है.
