Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ की जनता को गर्मी में बिजली का झटका,बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर बढ़ेगा बोझ, प्रति यूनिट 20 पैसे वृद्धि का प्रस्ताव…
    RAIPUR

    छत्तीसगढ़ की जनता को गर्मी में बिजली का झटका,बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर बढ़ेगा बोझ, प्रति यूनिट 20 पैसे वृद्धि का प्रस्ताव…

    By Tv 36 HindustanMarch 21, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा :- छत्तीसगढ़ की जनता को जल्द ही बिजली का झटका लगने वाला है.क्योंकि बिजली कंपनी ने अपना घाटा कम करने के लिए प्रति यूनिट 20 पैसे बढ़ाने का मसौदा तैयार किया है. छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण विभाग घाटा कम करने के लिए जल्द ही नई दरें लागू कर सकती है. इसके पहले पिछले वर्ष जून 2024 में भी दरों में कुछ बढ़ोतरी की गई थी. अब आगामी अप्रैल या मई में नई दरों के साथ बिजली बिल जारी करने की तैयारी है. इसके बाद विद्युत उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ेगा. हालांकि विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल अधिकृत आदेश जारी नहीं हुआ है. विद्युत नियामक द्वारा आयोजित जनसुनवाई के बाद ही नई दरें लागू की सकती है.

    सभी स्लैब में दर बढ़ाने का प्रस्ताव : सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं के लिए विद्युत विभाग कई स्लैब में बिजली बिल की गणना करता है. पहला स्लैब शून्य से 100 यूनिट से शुरू होता है और अंतिम स्लैब 601 यूनिट से अधिक का स्लैब है. हर स्लैब के लिए प्रति यूनिट की दर अलग-अलग है. स्लैब की गणना अलग-अलग की जाती है और फिर बिजली बिल तैयार किया जाता है. वर्तमान प्रस्ताव सभी स्लैब में दरों में बिल की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है.

    आयोग के पास भेजा गया प्रस्ताव : बिल में बढ़ोतरी का प्रस्ताव विद्युत वितरण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष टैरिफ में संशोधन का विधेयक पास किया जाता है और इसे विद्युत नियामक आयोग को भेजा जाता है. नियामक आयोग द्वारा ही अंतिम औपचारिकता पूरी की जाती है, जनसुनवाई का भी आयोजन होता है, इसके बाद ही नई दरों को लागू किया जाता है. पिछले वर्ष जून 2024 में भी दरों में बढ़ोतरी की गई थी. अब इस वर्ष फिर से बिल में बढ़ोतरी का प्रस्ताव है. हालांकि ऐसा बेहद कम अवसर होता है, जब वितरण विभाग लगातार दूसरे वर्ष बिजली बिल में की दरों में बढ़ोतरी करे.

    औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही बढ़ेंगी दरें, फिलहाल कोई आदेश नहीं : इस विषय में कोरबा जिले के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर पीएल सिदार ने बताया कि फिलहाल बिजली बिल की दरों में बढ़ोतरी का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है.

    प्रत्येक वर्ष वितरण विभाग द्वारा विद्युत नियामक आयोग को बिल में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा जाता है. टैरिफ में संशोधन का विधेयक पारित किया जाता है. जिसके बाद नियामक आयोग जनसुनवाई करता है. इसके बाद ही टैरिफ में बढ़ोतरी होती है. प्रस्ताव जरूर भेजा गया है, लेकिन अब तक अधिकृत आदेश जारी नहीं हुआ है- पीएल सिदार, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर सीएसपीडीसीएल

    वर्तमान स्लैबयूनिट की वर्तमान दर (रुपया प्रति यूनिट)0-1003.90 रुपए101-2004.10 रुपए201-4005.50 रुपए401-6006.50 रुपए601 से ज्यादा8.10 रुपए

    कोरबा में 372 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया : विद्युत वितरण विभाग का अकेले कोरबा जिले में 372 करोड़ रुपए के बिजली बिल का बकाया है. जिसकी वसूली के लिए विभाग पूरा जोर लगा रहा है. टीम बनाई गई है. बड़े बकायादारों को नोटिस भी भेजा जा रहा है. लेकिन इसके बावजूद बिजली बिल का बकाया कम नहीं हो रहा है. इस तरह से कई कारण होते हैं. जिसके कारण वितरण विभाग का घाटा बढ़ा हुआ है. इस घाटे की भरपाई के लिए भी दरों में बढ़ोतरी की जाती है.

    Post Views: 1,050

    chhattisgarh Hindi khabar hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराज्यसभा में गरजे शाह: जम्मू-कश्मीर पर गृह मंत्री बोले- हमारी सरकार आतंक और आतंकियों को नहीं सहेगी…
    Next Article रायपुर में प्रदेश बीजेपी की बड़ी बैठक, साय मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा, लिए जा सकते है ये बड़े फैसले…  
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देशभर के 7 शहरों में गूंजेगी दिलजीत की आवाज, दिल्ली, लखनऊ समेत इन शहरों में परफॉर्म करेंगे सिंगर

    October 4, 2026

    सेना के लिए बनाएं सॉफ्टवेयर, पाएं ₹75,000 इन छात्रों के लिए निकली इंटर्नशिप; 15 अक्टूबर तक करें अप्लाई

    October 4, 2026

    गोत्र सिर्फ एक पहचान नहीं, जन्म से लेकर शादी तक इन धार्मिक विधियों में होता है इसका इस्तेमाल…

    October 4, 2026

    कैमरे में कैद करें प्रकृति का संसार, वन्यजीव सप्ताह पर फोटो-रील प्रतियोगिता में दिखाएं अपना हुनर…

    October 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देशभर के 7 शहरों में गूंजेगी दिलजीत की आवाज, दिल्ली, लखनऊ समेत इन शहरों में परफॉर्म करेंगे सिंगर
    • सेना के लिए बनाएं सॉफ्टवेयर, पाएं ₹75,000 इन छात्रों के लिए निकली इंटर्नशिप; 15 अक्टूबर तक करें अप्लाई
    • गोत्र सिर्फ एक पहचान नहीं, जन्म से लेकर शादी तक इन धार्मिक विधियों में होता है इसका इस्तेमाल…
    • कैमरे में कैद करें प्रकृति का संसार, वन्यजीव सप्ताह पर फोटो-रील प्रतियोगिता में दिखाएं अपना हुनर…
    • 2029 तक प्रदेश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, CM बोले- ड्रग्स के पूरे सिंडिकेट को करेंगे ध्वस्त
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?