नई दिल्ली : – दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क की संपत्ति में लगातार बढ़त हो रही है। अब खबर आ रही है कि एलन मस्क ने अपनी कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी करना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में पहला नाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का है। हाल ही में हमें ये जानकारी मिली है कि एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों की छंटनी कर दी हैं।
एक निजी रिपोर्ट के हवाले से खबर मिली है कि एक्स के कुछ अंदरूनी सूत्रों ने ये बताया है कि एक्स के इंजीनियरिंग विभाग से कर्मचारियों को कम किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार
पता चला है कि ये छंटनी करने से ठीक 2 महीने पहले कर्मचारियों से कंपनी में अपने काम को लेकर योगदान की जानकारी एक पेज कर लिखकर टीम लीडर को देने की बात कही गई थी। जिसका सीधा मतलब ये है कि कर्मचारियों को अपना स्टॉक हासिल करने के लिए कंपनी में अपने योगदान के बारे में अपनी टीम के लीडर को एक पेज में समरी लिखकर सबमिट करना होगा। ऐसा करने या नहीं करने वाले दोनों कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटक गई है।
कितने कर्मचारियों ने गंवायी नौकरी
एक्स में छंटनी की इस प्रोसेस के अंतर्गत कितने कर्मचारी प्रभावित हुए हैं, इसको लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आयी है। हालांकि एलन मस्क और एक्स ने अभी तक इस छंटनी को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की है। फिलहाल एलन मस्क अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के लिए प्रचार करने में व्यस्त हैं।
जनवरी में जारी किया था छंटनी का फरमान
इस साल जनवरी के महीने में एक्स ने अपने सेफ्टी डिपार्टमेंट में से करीब 1000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी। जिसमें से करीब 80 प्रतिशत कर्मचारी सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। ये इंजीनियर्स ट्रस्ट और सेफ्टी इश्यू पर ध्यान दे रहे थे और अपमानजनक कंटेट को रोकने का काम कर रहे थे।
एक्स को खरीदते ही शुरू हुई थी छंटनी
एलन मस्क ने साल 2022 में एक्स को खरीदा था और इसी दौरान कंपनी ने लगभग 80 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। कंपनी ने करीब 6000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था।
