रिपोटर सूरज साहू Tv36 hindushtan
पथरिया -अनिश्चितकालीन हडताल के समर्थन में जुड़े सैंकड़ो कर्मचारी ब्लॉक मुख्यालय में बैठे हैं।। ज्ञात हो कि हडताल का प्रभाव से शासकिय कार्य पूरी तरह से बन्द है आज आंदोलन की कमान महिला कर्मचारियों ने सम्हाला था और मंच संचालन, उद्बोधन से लेकर कर्मचारी न्याय महारैली का नेतृत्व नारायणी कश्यप के नेतृत्व में किया। आज अपने उद्बोधन में द्रोपती क्षत्रिय ने कहा कि शासन हमे संवैधानिक अधिकारों से वंचित न करें। अनीता लहरे ने कहा कि पूरे प्रदेश में ताला बंदी है सरकार को हठधर्मिता त्याग देना चाहिए। मिनाक्षी सिंगरौल ने बताया कि महंगाई से घर चलाना मुश्किल हो गया है हमे मंहगाई भत्ता सरकार को अविलंब दे देना चाहिए। शिक्षिका सरिता साहू ने सरकार को चेतावनी दी कि हमे रोड में उतरने के लिए मजबूर किया है इसका दुष्परिणाम आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा। उद्बोधन पश्चात कर्मचारियों ने न्याय महारैली के रूप में नगर पंचायत पथरिया के शहर के भीतर जोरदार नारेबाजी करते हुए पदयात्रा निकाली। जहाँ पर वे व्यापारियों और नागरिकों से अपनी मांगों को लेकर समर्थन भी मांगा। आज के धरना प्रदर्शन में रूपेंद्र जोल्हे, प्रेम कुमार बर्मन,राजकुमार वैष्णव,नरेंद्र बंजारे, चम्पाकली बर्मन,शुशीला ध्रुव,व्यासनारायन धृतलहरे, सचिन मनहर, इंद्राज पाटले, जीवन सिंह क्षत्रिय आदि ने संबोधित किया अंत मे आभार प्रदर्शन फेडरेशन के संयोजक राम सिंह राजपूत ने किया व मंच संचालन नारायणी कश्यप ने किया।