Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के इतने दिनों बाद खाली करना होगा सरकारी आवास, नहीं देना पड़ेगा तगड़ा किराया, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के इतने दिनों बाद खाली करना होगा सरकारी आवास, नहीं देना पड़ेगा तगड़ा किराया, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर…

    By Tv36 HindustanOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल:– मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को भोपाल में संपन्न हुई। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सरकार के फैसलों की जानकारी दी। बैठक में हाल ही में भोपाल के एक ऑटो चालक गणेश के निधन पर उनके परिवार द्वारा अंगदान के निर्णय की सराहना की गई। मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि गणेश के परिवार ने समाज के लिए प्रेरणादायक कदम उठाया है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि गणेश के अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

    इसके साथ ही मंत्री ने बताया कि आगामी 150वीं बिरसा मुंडा जयंती को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की जीवनी अब प्रदेश के स्कूल सिलेबस में शामिल की जाएगी, ताकि नई पीढ़ी उनके योगदान से परिचित हो सके। विजयवर्गीय ने यह भी बताया कि 1 नवंबर, प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य सरकार रोजगार और कौशल विकास पर केंद्रित एक विजन डॉक्युमेंट पेश करेगी। इस दौरान सरकार के पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों का भी विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। स्थापना दिवस के उपरांत 2 और 3 नवंबर को राजधानी भोपाल में “विक्रमादित्य महा नाट्य” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास को प्रस्तुत किया जाएगा।

    इसके अलावा हर घर तक बिजली पहुंच जाने के लिए आदिवासी अंचलों में सरकार फंड मुहैया करेगी। केंद्र की ओर से राशि भी मिलेगी। 211 दुरस्थ इलाकों में 18 हजार घरों तक 78 करोड़ की लागत से सोलर पैनल लगाए जाएंगे। पहले खेतों में बिजली के लिए 132 केवी टावर लगाए जाने पर सरकार की ओर 75 फीसदी मुआवजा देते थे अब 200 फीसदी राशि दी जाएगी। सरकार ने क्षतिपूर्ति राशि 30 फीसदी बढ़ा दी है। सरकारी आवासों में सेवानिवृत्त के बाद 6 महीने तक रह सकते हैं। इसके बाद तीन महीने में 10 गुना लिया जाएगा और फिर 30 गुना लिया जाएगा। पीएम आवास परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए वन टाइम पेमेंट किया जाएगा। 80 करोड़ रुपए हर जिले दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने SIR का स्वागत किया है, घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है। बांग्लादेश के नागरिक भोपाल और इंदौर में पकड़े गए हैं। SIR बहुत जरूरी है। विपक्ष ने जबरन हवा दी है।

    Post Views: 285

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, इतने शिक्षकों की होगी भर्ती, जारी हुआ आदेश…
    Next Article आज का राशिफल इन राशियों पर बनेगी भगवान गणेश की कृपा, ये राशियां बरतें सावधानियां…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…

    March 3, 2026

    NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…

    March 3, 2026

    पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?