
आज दिनाँक 11-11-2021 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर ज़ोन कानपुर भानू भास्कर महोदय द्वारा माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के जनपद आगमन के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा कार्यक्रम स्थल किला का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सम्बन्धी तैयारियां की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी जोगेंद्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नैपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर विवेक त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
झाँसी से टीवी 36 हिन्दुस्तान के लिए डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो सतेन्द्र कुमार