उज्जैन, 22 फरवरी। मध्यप्रदेश के उज्जैन की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने आज देवास जिले के कन्नोद के पास धोखाकोई सहकारी समिति के एक सेल्समैन के तीन ठिकानों पर छापे की कार्रवाई कर करोड़ों रुपए की जमीन एवं अन्य सम्पत्ति का खुलासा किया।
उप पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू अजय कैथवास ने बताया कि उज्जैन संभाग के देवास जिले के कन्नोद तहसील की धोखाकोई निवासी सहकारी समिति के सेल्समेन गोविंद बागवान के तीन ठिकानों पर सुबह ईओडब्ल्यू ने छापे की कार्रवाई की। इस दौरान पांच सौ रुपयें से नाैकरी शुरु करने वाले एवं वर्तमान में 18 हजार रुपयें वेतन पाने वाले सेल्समैन की करोडो रुपये की जमीन एवं एक सम्पत्ति का पता लगा है।
सेल्समैन ने फर्जी तरीके से इकट्ठा की गई करोडों की सम्पत्ति अपने बेटो के नाम करा दी है। उन्होने बताया कि आरोपी ने फर्जी पेन कार्ड एवं आईडी के माध्यम से गरीब किसानो के नाम पर फर्जी लोन बताया और लोन माफी कर पूरी राशि हडप ली गयी। उन्होने बताया कि जांच के दौरान करोडो की सम्पत्ति एवं आभूषणों की जानकारी मिली है।