Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » इंटरनेट बंद होने पर भी ₹2000 तक कर सकेंगे पेमेंट, जानिए ऐसे करेगा काम…
    समाचार

    इंटरनेट बंद होने पर भी ₹2000 तक कर सकेंगे पेमेंट, जानिए ऐसे करेगा काम…

    By Tv36 HindustanJuly 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– अगर आप रोजाना UPI से भुगतान करते हैं तो आने वाले समय में आपके लिए बड़ी राहत मिलने वाली है। खबरों के मुताबिक, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) एक ऐसे नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क के भी UPI पेमेंट कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि यह सुविधा Near Field Communication (NFC) तकनीक पर आधारित होगी। इसके जरिए NFC सपोर्ट वाले स्मार्टफोन को केवल पेमेंट मशीन (PoS टर्मिनल) पर टैप करके ट्रांजैक्शन पूरा किया जा सकेगा। हालांकि, अभी तक NPCI की ओर से इस फीचर की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
    रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सुविधा का उपयोग करने के लिए यूजर्स को पहले इंटरनेट उपलब्ध होने पर अपने UPI Lite Wallet में पैसे लोड करने होंगे। इसके बाद यदि इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, तब भी भुगतान किया जा सकेगा।

    संभावित प्रक्रिया इस प्रकार होगी—
    सबसे पहले UPI Lite Wallet में बैलेंस जोड़ना होगा।
    भुगतान के समय NFC सपोर्ट वाला स्मार्टफोन PoS मशीन पर टैप करना होगा।
    NFC के जरिए ट्रांजैक्शन पूरा हो जाएगा।
    रिपोर्ट्स के अनुसार छोटे ट्रांजैक्शन में UPI PIN की जरूरत नहीं पड़ सकती।
    ₹2000 तक हो सकती है ट्रांजैक्शन लिमिट
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती चरण में इस ऑफलाइन UPI सुविधा के तहत ₹2000 तक के ट्रांजैक्शन की अनुमति मिल सकती है। हालांकि, लॉन्च के समय नियमों में बदलाव भी संभव है।

    PoS कंपनियों को मिलेगा सर्टिफिकेशन
    बताया जा रहा है कि NPCI इस फीचर के लिए PoS मशीन बनाने वाली कंपनियों को सर्टिफाई करेगा ताकि NFC आधारित ऑफलाइन भुगतान सुरक्षित और आसान बनाया जा सके। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी सर्टिफिकेशन प्रक्रिया वर्ष के अंत तक शुरू हो सकती है।
    क्या पहले से मौजूद है Offline UPI?
    हाँ, भारत में पहले से कुछ ऑफलाइन UPI सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन उनकी कार्यप्रणाली अलग है।

    *99# सेवा
    यह सेवा USSD तकनीक पर आधारित है। इसमें यूजर मोबाइल पर *99# डायल करके बिना इंटरनेट के भुगतान कर सकता है। हालांकि, इसके लिए मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध होना जरूरी है।

    UPI 123Pay
    यह सुविधा खासतौर पर फीचर फोन यूजर्स के लिए बनाई गई है। इसमें IVR यानी वॉयस कॉल के जरिए भुगतान किया जाता है। यहां भी मोबाइल नेटवर्क की आवश्यकता होती है।
    NFC आधारित Offline UPI क्यों होगा खास?
    नया NFC आधारित सिस्टम मौजूदा ऑफलाइन UPI सेवाओं से अलग होगा क्योंकि इसमें भुगतान के समय न तो इंटरनेट की जरूरत होगी और न ही मोबाइल नेटवर्क की। जिससे बिना इंटरनेट भुगतान की सुविधा, मोबाइल नेटवर्क पर निर्भरता खत्म, तेज और आसान Tap-to-Pay अनुभव,कम समय में ट्रांजैक्शन पूरा होने की संभावना और छोटे भुगतान के लिए अधिक सुविधाजनक सिस्टम प्रमुख फायदे हो सकते हैं।

    फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार
    अभी तक NPCI ने NFC आधारित Offline UPI फीचर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए ट्रांजैक्शन लिमिट, UPI PIN, लॉन्च डेट और अन्य फीचर्स में बदलाव संभव है। आधिकारिक जानकारी जारी होने के बाद ही अंतिम नियम स्पष्ट होंगे। अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो भारत में डिजिटल पेमेंट सिस्टम को एक नई दिशा मिल सकती है। खासकर ऐसे इलाकों में जहां इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क कमजोर रहता है, वहां यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। फिलहाल यूजर्स को NPCI की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

    Views: 685
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए बंपर सरकारी नौकरियां, इन राज्यों में भर्ती शुरू, जल्दी करें आवेदन…
    Next Article आज करियर, कारोबार, धन और प्रेम में इसे मिलेगी सफलता पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    दिवाली से पहले सीएम साय ने खोला नौकरियों का पिटारा, युवाओं को 1,703 पदों की सौगात,सहायक ग्रेड-3 सहित इन पदों पर होगी भर्ती…

    November 6, 2026

    भारत ने कुछ पाकिस्तानी नागरिकों समेत कई विदेशियों को पासपोर्ट नियमों में दी छूट, गृह मंत्रालय ने जारी किया ये नया आदेश…

    November 6, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

    November 6, 2026

    आज मनाया जा रहा है धनतेरस, जानें सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय और पूजा मुहूर्त…

    November 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिवाली से पहले सीएम साय ने खोला नौकरियों का पिटारा, युवाओं को 1,703 पदों की सौगात,सहायक ग्रेड-3 सहित इन पदों पर होगी भर्ती…
    • भारत ने कुछ पाकिस्तानी नागरिकों समेत कई विदेशियों को पासपोर्ट नियमों में दी छूट, गृह मंत्रालय ने जारी किया ये नया आदेश…
    • मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…
    • आज मनाया जा रहा है धनतेरस, जानें सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय और पूजा मुहूर्त…
    • सिंह के रोजगार में वृद्धि तो कन्या राशि को होगा आकस्मिक धन लाभ, जानें आज का राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?