
राज्य स्तरीय आयु वर्ग 14वर्ष सब जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप महासमुंद में मूँगेली जिला के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शनलोरमी – छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आयु वर्ग 14वर्ष सब जूनियर शतरंज बालक – बालिका चैंपियनशिप का आयोजन 22 से 24 अप्रेल 2022 तक महासमुंद के रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल में आयोजित हुआ। स्पर्धा में राज्य के 110 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मूँगेली जिला शतरंज संघ से 5 बालक खिलाड़ी भाग लिए।
जिनमे प्रथम खिलाड़ी हिमेश जोशी , द्वितीय खिलाड़ी राहुल रात्रे , तृतीय खिलाड़ी राजेश पाटले एवम चतुर्थ खिलाड़ी सोमेश सिंह राजपूत एवम पाँचवे खिलाड़ी अमन कुमार मिरी भाग लिए । टीम के प्रबंधक श्री ओमप्रकाश वंदे थे । प्रतियोगिता बालक वर्ग में आठ राउंड्स में खेली गई ।प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण शाम 6बजे किया गया ।स्पर्धा में राजेश पाटले ने 5 अंक , राहुल रात्रे ने 5 अंक ,अमन कुमार मिरी ने 4.5 अंक और हिमेश जोशी ने 4 अंक , सोमेश सिंह राजपूत ने 3.5 प्राप्त करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।
मूँगेली जिला की टीम को अच्छे प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में ओमप्रकाश वंदे भी थे । राज्य प्रतियोगिता में खिलाड़ियो को शामिल होने के लिए साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति के सदस्यों द्वारा आर्थिक मदद की गईं जिसके परिणाम स्वरूप टीम अच्छा प्रदर्शन कर सकी । टीम के अच्छे प्रदर्शन पर मूँगेली जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह , चेयरमैंन विजय वर्मा, उपाध्यक्ष आशिष मिश्रा, विजय अग्रवाल , नरेंद्र श्रीवास्तव , विनोदी गोयल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश , सहसचिव पुन्नीलाल ,प्रदीप जैन ,पुनदास एवम विशिष्ट सदस्य युगल राजपूत मनीराम ,इतवारी, देवेंद्र, टामेष ,शिवनारायण , हितेश तोण्डे एवम संयोगिता ने ढेर सारी बधाईया दी , भविष्य के प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं दी एवम हर संभव मदद करने का विचार व्यक्त किया।