Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार, मलाईदार विभागों के बाद मंत्री पद को लेकर शिवसेना के MLAs में घमासान क्यों,जानिए…
    News

    महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार, मलाईदार विभागों के बाद मंत्री पद को लेकर शिवसेना के MLAs में घमासान क्यों,जानिए…

    By Tv 36 HindustanDecember 15, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र:- मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह विधानसभा के शीतकालीन सत्र के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले रविवार शाम को नागपुर में होने की उम्मीद है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज करने, मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण के बावजूद महायुति गठबंधन के सहयोगियों भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के बीच कई सप्ताह से चली आ रही गहन चर्चा के बाद आज मंत्रियों के नाम सामने आ सकेंगे.

    भाजपा नीत महायुति सरकार में मंत्री पदों के लिए नहीं थमी प्रतिस्पर्धा

    महाराष्ट्र की नई भाजपा नीत महायुति सरकार में मंत्री पदों के लिए प्रतिस्पर्धा लगातार तेज होती जा रही है. इसमें, खासकर शिवसेना और भाजपा के विधायक नए मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद में पदों के लिए जमकर होड़ कर रहे हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अपने दो डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजीत पवार के साथ पद और गोपनीयता की शपथ लेने के दो सप्ताह के बाद महायुति सरकार में पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है. इससे पहले चुनाव नतीजे और सीएम-डिप्टी सीएम के शपथ ग्रहण समारोह होने के बीच भी दो सप्ताह का वक्त लग गया था.

    महायुति के तीनों दलों के बीच महत्वपूर्ण विभागों और सत्ता में हिस्सेदारी

    महायुति के वरिष्ठ नेताओं के बीच गहन चर्चा, बहस और कई बैठकों के बाद तीनों गठबंधन दलों के बीच महत्वपूर्ण विभागों और सत्ता में हिस्सेदारी की व्यवस्था के बारे में निर्णय लिया गया है. इससे मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों को शामिल करने का रास्ता साफ हो गया है. अधिकतम सीटें जीतने वाली भाजपा के मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान नए चेहरे पेश करने की उम्मीद है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा से 20-21 विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है, उसके बाद शिवसेना से 11-12 और एनसीपी से 9-10 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

    मलाईदार विभागों के बाद मंत्री पद को लेकर शिवसेना के भीतर मुकाबला

    महायुति सरकार में मलाईदार विभागों के बाद मंत्री पद को लेकर शिवसेना के भीतर सबसे कड़ा मुकाबला है. शिवसेना का नेतृत्व कर रहे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ शुक्रवार रात को मुलाकात में संजय शिरसाट, योगेश कदम, विजय शिवतारे, भरत गोगावाले और बालाजी किनिकर जैसे प्रमुख विधायकों ने अपना पक्ष रखा. जानकारी के मुताबिक, दो पूर्व मंत्री दीपक केसरकर और तानाजी सावंत पांच घंटे से अधिक समय तक इंतजार करने के बावजूद शिवसेना प्रमुख शिंदे से मुलाकात नहीं कर पाए.

    दागी या विवादित विधायकों को मंत्रिमंडल में नहीं रखना चाहती भाजपा

    सरकार और गठबंधन का नेतृत्व कर रही भाजपा इस बात पर अड़ी हुई है कि दागी या विवादित विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाएगा. इसलिए भाजपा ने शिवसेना द्वारा दीपक केसरकर, सावंत, अब्दुल सत्तार और संजय राठौड़ के नाम को मंत्रियों की लिस्ट शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई है. केसरकर और सावंत को बाहर किए जाने से शिंदे को राजनीतिक रूप से नुकसान होने की संभावना नहीं है, लेकिन विदर्भ के कुछ हिस्सों में महत्वपूर्ण उपस्थिति वाले बंजारा समुदाय से आने वाले संजय राठौड़ को शामिल किया जाना शिंदे की सामाजिक-राजनीतिक समीकरणों के लिए अहम है.

    शिवसेना के 3 विधायकों को मंत्री बनाए जाने पर क्यों है भाजपा को आपत्ति

    पुणे में एक युवती की आत्महत्या से संजय राठौड़ का नाम जुड़ा हुआ है. सीएम फडणवीस के अनुसार, उन्हें शिवसेना के मंत्रियों की सूची से बाहर रखे जाने के लिए कहा गया है. सूत्रों के मुताबिक, अब्दुल सत्तार के खिलाफ तानाशाही व्यवहार की शिकायतें थीं और स्वास्थ्य मंत्री के रूप में तानाजी सावंत का विभिन्न स्वास्थ्य सचिवों के साथ अक्सर टकराव होता था. इन दोनों पूर्व मंत्रियों के नाम पर भी भाजपा की ओर से शिवसेना के सामने आपत्ति रखी गई है. वहीं, शिंदे के सामने इन विधायकों को लेकर नई उलझन सामने आ गई है.

    महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद में हो सकते हैं मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 सदस्य

    भाजपा एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि रविवार को 30-32 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है. रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 20 भाजपा नेता और बाकी शिवसेना और एनसीपी के नेता शामिल होंगे. नियमों के मुताबिक, महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं. इसका मतलब है कि महायुति मंत्रिमंडल में कुछ मंत्रियों के लिए जगह खाली भी रखी जाएगी. जिसका आगे आने वाले समय के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकेगा. साथ ही आगे मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार की गुंजाइश भी बनी रहेगी.

    महाराष्ट्र चुनाव नतीजे के बाद किन उलझनों से निकला महायुति गठबंधन

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को हुए मतदान के नतीजे में महायुति ने राज्य की कुल 288 सीटों में से 230 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की. इनमें भाजपा 132 सीटों के साथ सबसे आगे रही, उसके बाद एकनाथ शिंदे की शिवसेना 57 और अजित पवार की एनसीपी 41 सीटों पर विजयी रही. इसके बाद सरकार के गठन की दिशा में कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद एकनाथ शिंदे ने देवेंद्र फडणवीस के लिए मुख्यमंत्री पद की जगह खाली की.

    हालांकि, इसके बाद एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र सरकार का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे और पार्टी संगठन पर ध्यान केंद्रित करना चाहते थे, लेकिन उन्हें उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए राजी कर लिया गया. शिवसेना ने कई मौकों पर शिंदे को उनके कद के अनुरूप पद दिए जाने की बात उठाते हुए उनके लिए गृह विभाग मांगा, जिस पर भाजपा सहमत नहीं हुई. इस पूरे हलचल के बीच अजित पवार शांत बने रहे हैं.

    Post Views: 1,125

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के दौरा पर रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक राज्य से नक्सलवाद समाप्त करने का किया ऐलान…
    Next Article हंगामेदार रहेगा मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र, मोहन सरकार को घेरने कांग्रेस ने की तगड़ी तैयारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राघव चड्ढा समेत 7 राजयसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने और बीजेपी में होने पर सीएम साय का आया बयान…

    April 24, 2026

    प्रदेश में बीज दर लिस्ट जारी, जानें पूरी जानकारी…

    April 24, 2026

    राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का आया पहला रिएक्शन…

    April 24, 2026

    किसान पर फूटा KCC का ‘ब्याज बम’ मात्र 5 हजार की चूक और लग गया 12 हजार का फटका क्या सरकार देगी राहत ….

    April 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राघव चड्ढा समेत 7 राजयसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने और बीजेपी में होने पर सीएम साय का आया बयान…
    • प्रदेश में बीज दर लिस्ट जारी, जानें पूरी जानकारी…
    • राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का आया पहला रिएक्शन…
    • किसान पर फूटा KCC का ‘ब्याज बम’ मात्र 5 हजार की चूक और लग गया 12 हजार का फटका क्या सरकार देगी राहत ….
    • बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?