कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में बम बनाने के दौरान विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं. इस ब्लास्ट में जान गंवाने वाले तृणमूल वर्कर बताए जा रहे हैं. बम ब्लास्ट की घटना पूर्वी मिदनापुर के भगवानगोला के भूपतिनागर की है.
बम ब्लास्ट में जिन 2 लोगों की मौत हुई है, उसमें से एक की पहचान स्थानीय तृणमूल बूथ सभापति राजकुमार मन्ना के तौर पर हुई है. वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने आरोप लगाया है कि बम बनाने के दौरान विस्फोट हुआ है. उधर, आज ही पूर्व मिदनापुर के कांथी में सुवेंदु अधिकारी के घर के बेहद क़रीब अभिषेक बनर्जी की जनसभा है.