
मुंबई। Famous film actress Prema Kiran passed away: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में रीजनल सिनेमा की एक एक्ट्रेस का रविवार सुबह (1 मई 2022) को निधन हो गया है। मराठी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री प्रेमा किरण (Prema Kiran) का मुंबई में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। अभिनेत्री ने 61 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
अभिनेत्री के आकस्मिक निधन से मराठी फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है, प्रेमा किरण मराठी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी थीं। साथ ही उन्होंने मराठी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है।बता दें कि प्रेमा किरण ने धूम धड़क (1985), मैडनेस (Madness) (2001), अर्जुन देवा (2001), कुंकू जले वारी (Kunku Zale Vaari) (2005) और लग्नची वरात लंदनचाया घरत (Lagnachi Varat Londonchaya Gharat) (2009) जैसी फिल्मों में काम कर एक्टिंग में अपनी पहचान बनाई थी।
वे रीजनल इंडस्ट्री से जुड़े रह कर अपने अभिनय का लोहा मनवाया और एक्टिंग से सभी का दिल जीता। अभिनेत्री प्रेमा किरण ने 80 और 90 के दशक में कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं, इस लिस्ट में दे दनादान (De Danadan), धूमधड़का (Dhoomdhadka) और लक्ष्मीकांत बेर्डे (Laxmikant Berde) के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा था। कई फिल्मों में उनके गाने आज भी मशहूर हैं।भाषाई सिनेमा में किया कामएक्टिंग के अलावा, उन्होंने 1989 की फिल्म उत्वाला नवरा और थारकूप जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया था। प्रेमा किरण ने न केवल मराठी बल्कि गुजराती (Gujaratai), भोजपुरी (Bhojpuri Cinema), अवधी और बंजारा भाषाओं (Banjara languages) में भी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं अदा की है।