नई दिल्ली: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर कल होने वाले किसान संगठनों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आ रहे थे। वहीं इस प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दिल्ली-हरियाणा टिकरी बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए हैं। दरअसल सोमवार को किसानों ने यहां प्रदर्शन का ऐलान किया है, जिसके लिए वे कल राष्ट्रीय राजधानी पहुंचना शुरू कर देंगे।
राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने मधु विहार थाने में रखा है. राकेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा, ‘सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। यह गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी। यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा. #ना रुकेंगे #ना थकेंगे #ना झुकेंगे.’ सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। यह गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी।