
यादगार वतौर पौधरोपण करके किया धरा श्रृंगार संकल्प लिया गया प्रदूषण के दुष्प्रभाव से जीवो की सुरक्षा का
टीवी-36 हिन्दुस्तान की विशेष रिपोर्टिंग

शासकीय महाविद्यालय,चांपा के पूर्व सहायक प्राध्यापक रहें ,अक्षर साहित्य परिषद के उपाध्यक्ष, प्रगतिशील स्वर्ण रजत समिति के सचिव सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अग्रणी रहने वाले शशिभूषण सोनी व उसके हृदयेश आलोक कुमार सोनी का जन्मदिन बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिवस के अवसर पर विशेष रुप से हाईकोर्ट बिलासपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार- राधिका स्वर्णकार, नाते-रिश्तेदार,ईष्ट मित्र के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे आदिकाल से पर्यावरणीय महत्ता को देखते हुए वृक्ष पूजन कर पौध रोपण वन संपदा को समृद्ध करने प्रदूषण मुक्त धारा का संकल्प लिया गया ।
ज्ञातव्य हैं कि शशिभूषण सोनी पर्यावरण प्रेमी के साथ पर्यावरण को कैसे स्वच्छ सुरक्षित रखा जाएं धरा के वेष खाली पड़े स्थानों में हरे-भरे वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं , ताकि लोग पर्यावरण एवं प्रदुषण के लिए सचेत रहें । एक संक्षिप्त चर्चा करते हुए टीवी-36 हिन्दुस्तान से शशिभूषण सोनी ने बताया कि वनस्पतियां व जीव-जन्तु हमारे जीवन के अभिन्न अंग रहें हैं।
प्राणदायिनी आक्सीजन हमें पेड़ पौधे और नदी तालाबों से उगी हुई छोटी छोटी वनस्पतियों से मिलती हैं। स्वस्थ्य जीवन, हमारे जैविक विकास के लिए पेड़ पौधे ज़रुरी हैं । आज हम अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हरे-भरे वृक्षों की अंधाधुंध कटाई कर रहें हैं , जो कि नुकसान दायक हैं । पेड़-पौधे हमारे प्राण हैं,उसकी कीमत पर किसी भी प्रकार से सक नहीं होने चाहिए। धार्मिक एवं अन्य आयोजन पूरी करने के लिए जरुरी नहीं हैं कि पेड़ ही काटे जाए । सूखी डालियों से भी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता हैं। हर देशवासियों के मन में यह भावना जागृत करने की जरुरत हैं कि हम वृक्ष लगाए, लोगों को लगाने के लिए प्रेरित करे।सोशल मीडिया के हम हैं, आभारी । जो जन्मदिन के मौके पर बनें हमारे संपर्क माध्यम ।
हम उम्र मित्रों, शुभेक्षको परिजनों ने चिरंजीव आलोक कुमार सोनी के जन्मदिन को स्नेहाशीष प्रदान कर अंतर्मन से अभिसिंचित कर भिगों दिया स्वजनों ने कहा ऐसा बहुत ही कम अवसर होता हैं यह सुखद संयोग ही हैं। ईश्वर आप दोनों को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ आयु तथा सुख समृद्धि प्रदान करें अशोक कुमार स्वर्णकार , अधिवक्ता हाईकोर्ट बिलासपुर, डॉ अमित कुमार स्वर्णकार, शीला स्वर्णकार, प्रशांत मिश्रा , राजेश कुमार शुक्ला, अधिवक्ता सुमीत, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ शांति सोनी, ने जन्मदिन को यादगार बना दिया ।

हमारा प्रत्येक जन्मदिन हमारी अमूल्य ईश्वर के धरोहर के रुप में संचित रहे।