नीमच। मनासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अल्हेड़ में एक युवक अपनी सास की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। कन्हैया लाल नामक युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया में वायरल किया, जिसमें वह यह कहता दिखाई दे रहा है कि मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी सास होगी.. इसके अलावा और कोई नहीं होगा और युवक ने खेत पर जाकर जहरीला पदार्थ गटक लिया।
युवक की हालत बिगड़ने लगी, जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई और वे युवक को पहले मनासा चिकित्सालय ले पहुंचे। जहां पर युवक की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया। मगर रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के शव का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।