Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के लिए 100 लोगों पर एफआईआर, 6 लोग गिरफ्तार
    समाचार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के लिए 100 लोगों पर एफआईआर, 6 लोग गिरफ्तार

    By Tv 36 HindustanMarch 22, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 

    दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के लिए 100  लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज की है, जबकि 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टर में लिखा है, मोदी हटाओ, देश बचाओ। दिल्ली पुलिस का कहना है कि जो पोस्टर लगाए गए थे उसमें प्रिंटिंग प्रेस की डिटेल नहीं थी, जो कि नियमों का उल्लंघन है। दिल्ली पुलिस ने डिफेसमेंट एक्ट और प्रिंटिंग प्रेस एक्ट के तहत एक्शन लिया है। पूरी दिल्ली में एक्शन लिया गया है।

    स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने बताया कि प्रिंटिंग प्रेस अधिनियम और संपत्ति अधिनियम की धाराओं के तहत ये एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के दफ्तर से निकलते समय एक वैन को पुलिस ने रोका था, जिसमें से कई पोस्टर जब्त किए गए और मौके पर कुछ गिरफ्तारियां भी की गईं।
    इन पोस्टर्स पर न तो प्रिंटिंग प्रेस का नाम और ना ही छपवाने वाले का नाम लिखा हुआ था। इसके बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और अलग-अलग जिलों में कार्रवाई करते हुए अब तक पुलिस ने 100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की हैं।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी दिल्ली से करीब 2000 पोस्टरों को हटाया गया है। स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने बताया कि ‘आप’ कार्यालय से निकलते हुए जिस वैन को रोका गया उससे एक शख्स को गिरफ्तार किया गया, जिसने बताया कि उसके मालिक ने उसे यहां पर पोस्टरों की डिलीवरी के लिए कहा था। दीपेंद्र पाठक ने कहा कि उसने एक दिन पहले भी पोस्टरों की डिलीवरी की थी।

    दिल्ली के बजट को लेकर काफी वाद-विवाद हुआ, जिसके बाद आज दिल्ली सरकार के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत सुबह 11 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे। पहले यह बजट मंगलवार को पेश होना था। केंद्रीय गृह मंत्रालय और उपराज्यपाल की तरफ से लगाई गई आपत्तियों के चलते ऐन वक्त पर बजट रोकना पड़ा था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के बजट को मंजूरी दे दी।

    Post Views: 0

    6 people arrested FIR against 100 people for putting up objectionable posters against Prime Minister Narendra Modi Hindi news india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदूषण और नशामुक्ति का संदेश देने शिक्षक हुआ साइकिल पर सवार, जिलों में घूम-घूमकर कर रहा जागरूक…
    Next Article विधानसभा सत्र : सदन में उठा कर्मचारियों के नियमितिकरण का मुद्दा, सीएम बघेल ने दिया जवाब…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जानापाव में बनेगा भव्य ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’, सीएम ने किया 17.50 करोड़ की सौगात का ऐलान…

    April 19, 2026

    सस्पेंड करा दूंगा अगर रिश्वत मांगने के आरोपों से घिरे अधिकारी को नेता की धमकी…

    April 19, 2026

    चुनाव बढ़िया बनाइए PM ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद…

    April 19, 2026

    करीब इतने मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई…

    April 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जानापाव में बनेगा भव्य ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’, सीएम ने किया 17.50 करोड़ की सौगात का ऐलान…
    • सस्पेंड करा दूंगा अगर रिश्वत मांगने के आरोपों से घिरे अधिकारी को नेता की धमकी…
    • चुनाव बढ़िया बनाइए PM ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद…
    • करीब इतने मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई…
    • ये है दुनिया के 7 सबसे बड़े कर्ज में डूबे हुए देश कौन; जानिए अमेरिका-चीन से लेकर भारत तक पर किसके सिर कितने का है लोन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?