दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली अपने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हमेशा सवालों के घेरे में रहती है। यहां सड़कों पर ही नहीं बल्कि न्याय की गुहार लगाने जिस कोर्ट में जाते हैं वहां भी गोलियां चल जाती है। इसी को लेकर दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट के बाहर गजंकार गोलीबारी हुई है।
बताया जा रहा है कि वकीलों में आपसी बहस के बाद गोली चली है। हालांकि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। लेकिन गोली चलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि वकीलों के बीच हुई बहस के बाद ऐसा हुआ है।
बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इसके पहले भी दिल्ली के साकेत कोर्ट में गोली बारी हो चुकी है। कुछ दिनों पहले ही यहां एक वकील ने एक महिला पर गोली चला दी थी।