Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के ध्वजारोहण एक नहीं होता , जानिए क्या फर्क है इनमें…..
    News

    स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के ध्वजारोहण एक नहीं होता , जानिए क्या फर्क है इनमें…..

    By Tv 36 HindustanAugust 11, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के लिए देश भर में तैयारी चल रही है. यह तारीख हर भारतीय को एक नई शुरूआत की याद दिलाता है. 1947 में 15 अगस्त को ही ब्रिटिश उपनिवेशवाद के चंगुल से छूट कर भारत में एक नए युग की शुरूआत हुई थी. इस मौके पर जश्न मनाने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम होते हैं. भारत के प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं. लेकिन कई लोग इस बात से अनजान हैं कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के झंडारोहण एक नहीं होता. आइए जानते हैं इनमें क्या फर्क है.26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) और 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), दोनों ही दिन भारतीय तिरंगे को फहराया जाता है. लेकिन इनके तरीके में एक बड़ा अंतर होता है.

    15 अगस्त को जहां ध्वजारोहण (Flag Hoisting) किया जाता है, वहीं 26 जनवरी को झंडा फहराया (Flag Unfurling) जाता है.ध्वजारोहण और झंडा फहराने में क्या फर्क होता है?स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने से पहले उसे बांधकर पोल (खंभे) पर रखा जाता है. जब प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए डोरी खींचते हैं तो पहले तिरंगा ऊपर उठता है और फिर उसे फहराया जाता है. इसे ध्वजारोहण (फ्लैग होस्टिंग) कहते हैं.

    ?वहीं, गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने से पहले ही उसे बांधकर पोल के शीर्ष पर बांध दिया जाता है. जब राष्ट्रपति डोरी खींचते हैं तो वह फहरने लगता है. इसे झंडा बंधन या झंडा फहराना (फ्लैग अन्फर्ल) कहा जाता है.कहां और कौन फहराता है झंडा?स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने की जगह और शख्स में भी फर्क होता है. स्वतंत्रता दिवस पर भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं. जबकि गणतंत्र दिवस पर देश के राष्ट्रपति द्वारा राजपथ पर झंडा फहराया जाता है.

    प्रधानमंत्री क्यों करते हैं ध्वजारोहण?राष्ट्रपति, भारत सरकार का संवैधानिक प्रमुख होता है. ऐसे में स्वतंत्रता दिवस पर भी उन्हें ही ध्वजारोहण करना चाहिए. लेकिन ऐसा नहीं होता. दरअसल, जब देश 1947 में आजाद हुआ था, तब भारत का कोई आधिकारिक राष्ट्रपति नहीं था. उस वक्त लॉर्ड माउंटबेटन भारत के गर्वनर थे और जवाहरलाल नेहरू को भारत का प्रधानमंत्री चुना गया था. चूंकि माउंटबेटन ब्रिटिश सरकार के अफसर थे, इसलिए स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने का काम प्रधानमंत्री ने किया. तब से भारत के प्रधानमंत्री ही 15 अगस्त को लाल किले पर ध्वजारोहण कर रहे हैं.

    लाल किले पर ही क्यों होता है ध्वजारोहण?राजनीति में प्रतीकों का बहुत महत्व होता है. इसी वजह से देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने ध्वजारोहण के लिए लाल किले की प्राचीर को चुना. दिल्ली में स्थित लाल किला मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी राजधानी शाहजहांनाबाद के महल के रूप में बनवाया था. इसका निर्माण 1638 से 1648 के बीच दस सालों में पूरा हुआ. यह किला ताकत का प्रतीक था.19वीं शताब्दी तक, अंग्रेजों ने उत्तरी भारत में अपना प्रभाव बढ़ाया और 1803 में दिल्ली पर कब्ज़ा कर लिया. उनका अगला निशाना लाल किला था. उस वक्त शाही परिवार लाल किले में रहा करता था.

    1857 की क्रांति के समय विद्रोह को दबाने के लिए यह किला ब्रिटिश फौज की योजना का केंद्र बिंदु बन गया, क्योंकि मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर यहीं से विद्रोह का नेतृत्व कर रहे थे. मुगल सम्राट को आखिरकार गद्दी से हटाने के बाद, अंग्रेजों ने यहां ब्रिटिश सेना के सैनिकों के रहने के लिए इंतजाम किया.किले पर अंग्रेजों का कब्जा होने के बाद, उन्होंने अधिकांश कलात्मक डिज़ाइनों को नष्ट कर दिया. उन्होंने सम्राट के आभूषण और मुकुट भी छीन लिया.

    Post Views: 1,470

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारत के इन खास शहरों में ढूंढने से भी नहीं मिलेगा आपको नॉनवेज खाना……..
    Next Article बीएसएनल जल्द ही लॉन्च करने वाली है 4G 5G यूनिवर्सल सिम…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नवदुर्गा के 9 रूपों में ऐसे दिखती हैं महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती की शक्तियां…

    October 14, 2026

    महिला सुरक्षा को लेकर अलर्ट 50 हजार नए CCTV कैमरे लगेंगे, सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद सरकार की तैयारी…

    October 14, 2026

    बुधवार को करें ये अचूक उपाय, गणेश जी की कृपा से दूर हो सकती हैं बाधाएं…

    October 14, 2026

    प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए CM साय का बड़ा ऐलान, गांव-गांव में होगी प्रतिभाओं की तलाश, स्पोर्ट्स सेंटर में बढ़ेंगी सीटें…

    October 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नवदुर्गा के 9 रूपों में ऐसे दिखती हैं महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती की शक्तियां…
    • महिला सुरक्षा को लेकर अलर्ट 50 हजार नए CCTV कैमरे लगेंगे, सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद सरकार की तैयारी…
    • बुधवार को करें ये अचूक उपाय, गणेश जी की कृपा से दूर हो सकती हैं बाधाएं…
    • प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए CM साय का बड़ा ऐलान, गांव-गांव में होगी प्रतिभाओं की तलाश, स्पोर्ट्स सेंटर में बढ़ेंगी सीटें…
    • मिथुन, कन्या सहित इन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा बुधवार, पढ़ें 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?