Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आंखों की सही देखभाल के लिए करें यह उपाय….
    शीर्ष आलेख

    आंखों की सही देखभाल के लिए करें यह उपाय….

    By Tv 36 HindustanOctober 17, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। इंटरनेशनल एजेंसी फॉर द प्रीवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस से मिली जानकारी से खुलासा हुआ है कि दुनियाभर में लगभग 28.7 करोड़ लोग कमजोर दृष्टि और अंधेपन की समस्या से ग्रसित हैं, जिनमें से 3.9 करोड़ पूरी तरह से अंधेपन का सामना कर रहे हैं. वर्ल्ड साइट डे इस बात की याद दिलाता है कि स्वस्थ दृष्टि एक ऐसा अनमोल उपहार है, जिसे हमें कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.हमारी बढ़ती डिजिटल दुनिया में, जहां स्क्रीन और डिवाइस हमारी जिंदगी पर हावी हो चुके हैं, इस लिहाज से भी यह दिन और अधिक महत्वपूर्ण योगदान देता है. ऐसे कई आसान व्यायाम हैं जिन्हें तनाव घटाने और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए किया जा सकता है और वे कहीं भी, किसी भी समय किए जा सकते हैं.

    पामिंग-योगिक व्यायाम पामिंग से तनाव और थकान को कम करने में मदद मिलती है और आंखों के आसपास की मांसपेशियों को आराम मिलता है. हथेलियों को आपस में रगड़ें और उन्हें फिर अपनी आंखें बंद करके हथेलियों को गाल की हड्डी पर रखें. अपने हाथों को आंखों पर रखें और 3-5 मिनट तक गहरी सांस लें.

    ब्लिंकिंग-स्क्रीन और डिजिटल उपकरणों पर समय बिताने से पलक झपकने की गति धीमी हो जाती है और इससे आंखों में सूखेपन की समस्या पैदा हो जाती है. पलकें झपकाने से टियर फिल्म को बहाल करने में मदद मिलती है जिससे हमारी आंखों में नमी बनी रहती है. आंखों को बंद करने और 2-3 सेकंड तक रोके रखें और फिर उन्हें खोलें, जितनी बार संभव हो.20-20-20 रूल-डिजिटल डिवाइस से पैदा हुए तनाव को कम करने के लिए हरेक 20 मिनट में 20 सेकंड तक लगभग 20 फुट दूर किसी चीज को देखें. पहले बताई गई तकनीक के साथ इस तकनीक का उपयोग करने से आंखों की थकान कम करने में काफी मदद मिल सकती है.

    आई रॉलआंखों को एक दिशा से दूसरी दिशा में धीरे धीरे घुमाएं और फिर वापस घुमाने से भी आंखों के आसपास थकान कम करने में मदद मिलती है.हालांकि ये व्यायाम आंखों के तनाव को कम करने और दृष्टि संबंधित परेशानियों में मददगार साबित हो सकते हैं, लेकिन यदि आप लगातार ऐसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो नियमित तौर पर आंखों की जांच कराने या चिकित्सक से राय लेने की सलाह दी जाती है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज का राशिफल: 17 अक्टूबर 2023….
    Next Article 22 साल पुराने केस में कोर्ट ने पूर्वमंत्री की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम गठित करने का निर्देश दिया….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एनएचएम भर्ती के तहत संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा की तिथियां जारी…

    April 22, 2026

    जूनियर NTR का रहस्यमयी पोस्टर रिलीज, खतरनाक अंदाज देख फैंस की बढ़ी तेज धड़कनें…

    April 22, 2026

    प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के लिए बड़ी खबर: इतने महीने छुट्टी पर लगी रोक, जानिए…

    April 22, 2026

    कर्मचारियों को बड़ी राहत, बिलासपुर हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी को बताया अवैध…

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एनएचएम भर्ती के तहत संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा की तिथियां जारी…
    • जूनियर NTR का रहस्यमयी पोस्टर रिलीज, खतरनाक अंदाज देख फैंस की बढ़ी तेज धड़कनें…
    • प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के लिए बड़ी खबर: इतने महीने छुट्टी पर लगी रोक, जानिए…
    • कर्मचारियों को बड़ी राहत, बिलासपुर हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी को बताया अवैध…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ा सीजफायर: पाकिस्तान की अपील पर अमेरिका का बड़ा फैसला, ट्रंप बोले…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?