धमतरी, 17 दिसंबर। धमतरी जिले की प्रभारी मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्री माननीया अनिला भेड़िया जी नें धमतरी की आराध्य माँ विंध्यवासिनी बिलाइमाता पहुँच मत्था टेक कर क्षेत्र की खुशहाली सुख शांति एवं समृद्धि के लिए पूजा अर्चना कर प्रार्थना की। जिनको आशीर्वाद स्वरूप पुजारी जी ने माँ की चुनरी एवं पुष्प दिया, मंत्री जी के साथ माँ विंध्यवासिनी बिलाइमाता मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद पवार, गौतम वाधवानी, मोहित पवार नें भी माँ का आशीर्वाद लिया।
