Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने लोकसभा चुनाव के बाद शेयर बाजार में मजबूत वापसी की…..
    News

    विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने लोकसभा चुनाव के बाद शेयर बाजार में मजबूत वापसी की…..

    By Tv 36 HindustanJune 24, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : 18वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय शेयर बाजार में मजबूत वापसी की है. उन्होंने 21 जून 2024 में तक शेयरों में करीब 12,170 करोड़ रुपये का निवेश किया है. नीतिगत मोर्चे पर निरंतरता और सतत आर्थिक वृद्धि की उम्मीद में एफपीआई का भारतीय शेयर बाजारों के प्रति आकर्षण बढ़ा है. इससे पहले मई में चुनावी नतीजों को लेकर अनिश्चितता के बीच एफपीआई ने शेयरों से 25,586 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी. वहीं, मॉरीशस के साथ भारत की कर संधि में बदलाव और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में लगातार वृद्धि की चिंताओं के बीच उन्होंने अप्रैल में शेयरों से 8,700 करोड़ रुपये से अधिक की रकम निकाली थी.

    21 जून तक FPI ने 11,194 करोड़ रुपये की निकासी कीडिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, ताजा निवेश के बाद 2024 में एफपीआई की शेयरों से 21 जून 2024 तक निकासी 11,194 करोड़ रुपये रही है. मोजोपीएमएस के मुख्य निवेश अधिकारी सुनील दमानिया ने कहा कि फिलहाल भारतीय शेयर बाजार के उच्च मूल्यांकन के कारण विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का प्रवाह प्रभावित रहेगा. फिडेलफोलियो के स्मॉलकेस प्रबंधक और संस्थापक किसलय उपाध्याय ने कहा कि हालांकि आम चुनाव के नतीजे एक तरह से आश्चर्यचकित करने वाले थे, लेकिन बाजार स्थिर सरकार के गठन का जश्न मना रहा है.

    मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि इसके अलावा वृद्धि को समर्थन देने वाले बजट की उम्मीद से भी निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है. आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि में एफपीआई ने कर्ज या बॉन्ड बाजार में 10,575 करोड़ रुपये डाले हैं.3 कंपनियों का मार्केट कैप 1.06 लाख करोड़ रुपये बढ़ासेंसेक्स की टॉप 10 सबसे में से तीन कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,06,125.98 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक फायदा हुआ. पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 217.13 अंक या 0.28 फीसदी चढ़ गया.

    पिछले सप्ताह जहां एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इन्फोसिस के मार्केट कैप में उछाल आया, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के मार्केट कैप में गिरावट आई. इन कंपनियों की बाजार हैसियत सामूहिक रूप से 1,01,769.1 करोड़ रुपये घट गई.52,091.56 करोड़ रुपये बढ़ा एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैपपिछले सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 52,091.56 करोड़ रुपये बढ़कर 12,67,056.69 करोड़ रुपये हो गया. आईसीआईसीआई बैंक ने सप्ताह के दौरान 36,118.99 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मार्केट कैप 8,13,914.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

    इन्फोसिस की बाजार हैसियत 17,915.43 करोड़ रुपये बढ़कर 6,35,945.80 करोड़ रुपये हो गई.रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में गिरावटरिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 32,271.31 करोड़ रुपये घटकर 19,66,686.57 करोड़ रुपये रह गया. एलआईसी के मार्केट कैप में 27,260.74 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और यह 6,47,616.51 करोड़ रुपये पर आ गया. आईटीसी का 14,357.43 करोड़ रुपये घटकर 5,23,858.91 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 8,904.95 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,73,617.46 करोड़ रुपये रह गया. टीसीएस की बाजार हैसियत 8,321.6 करोड़ रुपये घटकर 13,78,111.45 करोड़ रुपये रह गई. भारती एयरटेल के मूल्यांकन में 7,261.72 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 8,04,262.65 करोड़ रुपये रह गया.

    Post Views: 1,375

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे मजबूत हुआ……
    Next Article क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट करने के तरीकों में होगा बदलाव …….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फैमिली फोटो के बाद PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, रोजगार से लेकर आपदा प्रबंधन पर की ये बात…

    September 13, 2026

    आधुनिक और नगदी फसलों की खेती ने बदली प्रदेश के किसानों की तकदीर…

    September 13, 2026

    प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जानें आज कैसा रहेगा मौसम…

    September 13, 2026

    PM मोदी की बात पुतिन-शी तक पहुंचाने वाले सिद्धार्थ बाबू कौन AIR 15 के बाद भी IAS नहीं, चुना ये…

    September 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फैमिली फोटो के बाद PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, रोजगार से लेकर आपदा प्रबंधन पर की ये बात…
    • आधुनिक और नगदी फसलों की खेती ने बदली प्रदेश के किसानों की तकदीर…
    • प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जानें आज कैसा रहेगा मौसम…
    • PM मोदी की बात पुतिन-शी तक पहुंचाने वाले सिद्धार्थ बाबू कौन AIR 15 के बाद भी IAS नहीं, चुना ये…
    • आत्महत्या से रोकने आमजनों को किया जागरूक जागरूक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?