छत्तीसगढ़ :– पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को अपने बेटे चैतन्य बघेल से मिलने रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी, बहू और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। जेल प्रशासन की अनुमति के बाद भूपेश बघेल ने बंदी वार्ड में बेटे से मुलाकात की। चैतन्य बघेल फिलहाल चर्चित शराब घोटाला मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।
ED ने की थी 61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क
पिछले सप्ताह ईडी ने चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। जब्त संपत्तियों में शामिल हैं: 384 प्लॉट, कुल कीमत लगभग 59.96 करोड़ रुपये, 1.24 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस, एफडी और अन्य चल संपत्तियाँ, एजेंसी के अनुसार, जब्त संपत्तियाँ उनकी अचल और चल दोनों प्रकार की सम्पत्तियों में शामिल हैं।
2500 करोड़ रुपये के शराब घोटाले का आरोप
ईडी ने छत्तीसगढ़ में हुए कथित शराब घोटाले की जांच IPC 1860 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत दर्ज एसीबी-ईओडब्ल्यू की प्राथमिकी के आधार पर शुरू की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि इस घोटाले के कारण राज्य को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा और लगभग 2500 करोड़ रुपये से अधिक की अपराध आय (POC) संबंधित व्यक्तियों और सिंडिकेट के पास पहुंची।
पीएमएलए की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चैतन्य बघेल शराब सिंडिकेट के शीर्ष स्तर पर सक्रिय थे और पूरे नेटवर्क के प्रमुख फैसलों में शामिल थे।
