Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पूर्व भारतीय क्रिकेटर का सुपर-8 से पहले रोहित-कोहली को लेकर बड़ा बयान,कहा की…
    News

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर का सुपर-8 से पहले रोहित-कोहली को लेकर बड़ा बयान,कहा की…

    By Tv 36 HindustanJune 16, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल या फाइनल जैसे बड़े मैचों में निर्णायक पारी खेलते हैं तो ग्रुप चरण में उनका प्रदर्शन खास मायने नहीं रखेगा.

    कोहली ने टूर्नामेंट में अभी तक जो 3 मैच खेले हैं उनमें वह दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाए. रोहित ने आयरलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया लेकिन पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चल पाया.

    मांजरेकर ने पीटीआई से कहा, ‘अगर आपने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों का चयन किया है, तो आपने अनुभव को प्राथमिकता दी है. आप अपने अनुभवी खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में ले जाना चाहते हैं, ताकि वे तब अच्छा प्रदर्शन करें, जब वास्तव में इसकी जरूरत हो’.

    उन्होंने कहा, ‘इसलिए मुझे इसको लेकर कोई परेशानी नहीं है कि इनमें से कुछ खिलाड़ी फॉर्म में नहीं हैं. अगर यह खिलाड़ी सेमीफाइनल या फाइनल में निर्णायक पारी खेलकर टीम को विजेता बनाते हैं तो आपके सीनियर खिलाड़ियों से इसी तरह के प्रदर्शन की अपेक्षा की जाती है’.
    भारत की तरफ से 37 टेस्ट और 74 वनडे मैच खेलने वाले मांजरेकर ने कहा, ‘अगर आपका कोई युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है तो वह आपके लिए बोनस है जैसा 1992 के विश्व कप में पाकिस्तान के लिए इंजमाम उल हक ने किया था. सीनियर खिलाड़ियों को अधिक योगदान देना चाहिए और मुझे लगता है कि यही वजह है कि चयन समिति ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अनुभव को प्राथमिकता दी’.

    शिवम दुबे ने आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई लेकिन वह विश्व कप में अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं लेकिन मांजरेकर को इस ऑलराउंडर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.

    उन्होंने कहा, ‘हमें इसके लिए इंतजार करना होगा कि शिवम दुबे ने आईपीएल में जिस तरह से स्पिनरों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था, उसे दोहरा पाते हैं या नहीं. वर्ल्ड कप में स्पिनरों के खिलाफ खेलना आसान नहीं है और देखना होगा की दुबे इन पिचों पर सफल होने के लिए अपने खेल में किस तरह से बदलाव करते हैं’.

    मांजरेकर को उम्मीद नहीं थी कि ऋषभ पंत को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाएगा लेकिन आखिर में यह अच्छा फैसला साबित हुआ.

    उन्होंने कहा, ‘टीम प्रबंधन प्रत्येक नंबर पर प्रभावशाली खिलाड़ियों को चाहता है और जहां तक ऋषभ पंत का सवाल है तो मुझे उम्मीद नहीं थी कि उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाएगा लेकिन आखिर में यह अच्छा फैसला साबित हुआ. पंत ने अपना कौशल दिखाया और वह टूर्नामेंट में भारत की तरफ से अभी तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला बल्लेबाज है’.

    Post Views: 685

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकिताब से हटा इस मस्जिद का जिक्र,अयोध्या विवाद के टॉपिक्स में हुए बड़े बदलाव…
    Next Article पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड, ऐसे रची थी हत्या की कहानी, तीन आरोपी गिरफ्तार…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार सीएम साय…

    April 24, 2026

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को चुनौती देने वाली याचिका…

    April 24, 2026

    RBI का बड़ा एक्शन, इस Payments Bank का लाइसेंस रद्द, ग्राहकों में मची हलचल…

    April 24, 2026

    नाबालिग के साथ दरिंदगी, घर के बाहर से दरिंदो ने किया अगवा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी…

    April 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार सीएम साय…
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को चुनौती देने वाली याचिका…
    • RBI का बड़ा एक्शन, इस Payments Bank का लाइसेंस रद्द, ग्राहकों में मची हलचल…
    • नाबालिग के साथ दरिंदगी, घर के बाहर से दरिंदो ने किया अगवा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी…
    • यहां मिली 500 साल पुरानी तालपत्र पांडुलिपि, आयुर्वेद का खजाना सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?