Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विधायक की हत्या के आरोप में पिछले छह साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री राजा पीटर आएंगे जेल से बाहर….
    News

    विधायक की हत्या के आरोप में पिछले छह साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री राजा पीटर आएंगे जेल से बाहर….

    By Tv 36 HindustanDecember 14, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची । झारखंड के पूर्व मंत्री और तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा की हत्या के आरोप में पिछले छह साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री राजा पीटर को झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी। इस हत्याकांड में अभी ट्रायल जारी है, लेकिन लंबे कस्टडी पीरियड एवं ट्रायल में गवाहों की लंबी सूची को देखते हुए अदालत ने कुछ शर्तों के साथ उन्हें जमानत प्रदान की है।ये वही राजा पीटर हैं, जो रमेश सिंह मुंडा की हत्या के बाद तमाड़ सीट पर हुए उपचुनाव में झारखंड के तत्कालीन सीएम और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को हराकर चर्चा में आए थे। इस हार की वजह से वर्ष 2009 में शिबू सोरेन की अगुवाई वाली सरकार गिर गई थी।

    एनआईए ने रमेश सिंह मुंडा की हत्या के नौ साल बाद खुलासा किया कि राजा पीटर ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में उनकी हत्या कराने के लिए नक्सलियों को 5 करोड़ रुपए की सुपारी दी थी। एजेंसी ने इस साजिश का खुलासा करते हुए उन्हें 10 अक्टूबर 2017 को गिरफ्तार किया था, तभी से वह जेल में बंद हैं।झारखंड हाई कोर्ट ने इसके पूर्व राजा पीटर की जमानत दो बार खारिज कर दी थी। पूर्व में सुप्रीम कोर्ट से भी उनकी जमानत याचिका मेरिट के आधार पर खारिज हो चुकी थी। नए सिरे से दाखिल जमानत याचिका पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से दलील दी गयी कि राजा पीटर 6 साल से भी ज्यादा समय से जेल में हैं एवं इस मामले में गवाहों की संख्या भी काफी अधिक है, ऐसे में उन्हें जमानत प्रदान की जाए।

    दूसरी तरफ एनआईए की ओर से बहस कर रहे अधिवक्ता ने कहा कि इस हत्याकांड में राजा पीटर की संलिप्तता है इसलिए इन्हें राहत नहीं दी जानी चाहिए।बता दें कि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा की हत्या बुंडू के एसएस हाईस्कूल कैंपस में 9 जुलाई 2008 को उस वक्त कर दी गई थी, जब वे वहां स्कूल के छात्रों को सम्मानित करने और पुरस्कार देने के बाद संबोधित कर रहे थे। उसी समय कुख्यात माओवादी नक्सली कुंदन पाहन दस्ते के नक्सलियों ने स्कूल में आकर फायरिंग शुरू कर दी।

    इसमें रमेश सिंह मुंडा, उनके दो सरकारी बॉडीगार्ड शिवनाथ मिंज और खुर्शीद आलम सहित एक छात्र रामधन पातर की मौत हो गयी थी।रमेश सिंह मुंडा झारखंड के कद्दावर आदिवासी नेता थे और बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा सरकार में भी मंत्री रह चुके थे। रमेश सिंह मुंडा की हत्या के बाद तमाड़ क्षेत्र में उपचुनाव हुआ। राजा पीटर उपचुनाव जीतकर विधायक और झारखंड सरकार में मंत्री भी बने। इसी बीच रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड की जांच एनआईए ने अपने हाथ में ली ली। हत्याकांड की पूरी साजिश का खुलासा तब हुआ था जब 27 मई 2017 को नक्सली कुंदन पाहन ने झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था।

    पूछताछ के दौरान कुंदन पाहन ने एनआईए को इस हत्याकांड की जानकारी दी थी।करीब नौ साल बाद राजा पीटर को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। एनआईए ने जो चार्जशीट दाखिल की है, उसके मुताबिक रमेश सिंह मुंडा की हत्या के लिए पूर्व मंत्री राजा पीटर ने कुख्यात नक्सली कमांडर कुंदन पाहन को पांच करोड़ रुपए की सुपारी दी थी। तीन करोड़ रुपए का भुगतान पहले ही कर दिया गया था। शेष दो करोड़ रुपए हत्या के बाद दिए गए थे।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleतस्वीर देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं कितने गरीब रहे थे भजनलाल शर्मा….
    Next Article संसद में पेड पिरियड लीव को लेकर सवाल पूछा गया था, मंत्री स्मृति ईरानी ने दिया जवाब…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारत में अगले 20 सालों तक मौसम ऐसा रहेगा CEEW ने जारी किए डराने वाले आंकड़े, इन राज्यों के लिए बड़ा संकट…

    April 30, 2026

    राजधानी के बड़े निजी स्कूलों को टक्कर दिया, प्रदेश का ये विद्यालय…

    April 30, 2026

    ईरान का खौफनाक दावा “दुश्मनों को हार्ट अटैक दे सकता है ये नया हथियार”, अमेरिका को सीधी चेतावनी…

    April 30, 2026

    खुशखबरी स्कूलों में कल से गर्मी की छुट्टियां होगी शुरू, अब इतने दिनों के बाद लगेगी क्लासेस…

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत में अगले 20 सालों तक मौसम ऐसा रहेगा CEEW ने जारी किए डराने वाले आंकड़े, इन राज्यों के लिए बड़ा संकट…
    • राजधानी के बड़े निजी स्कूलों को टक्कर दिया, प्रदेश का ये विद्यालय…
    • ईरान का खौफनाक दावा “दुश्मनों को हार्ट अटैक दे सकता है ये नया हथियार”, अमेरिका को सीधी चेतावनी…
    • खुशखबरी स्कूलों में कल से गर्मी की छुट्टियां होगी शुरू, अब इतने दिनों के बाद लगेगी क्लासेस…
    • पुलिस विभाग में फेरबदल, 14 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?