*खबर मऊगंज जिले के अंतर्गत हनुमना कांग्रेस कार्यालय की है जहां पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना लोगों के बीच पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों की महिलाएं पुरुष अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे हुए थे जहां अपनी-अपनी समस्या अपने जननेता को बताएं कई समस्याओं को सुनते ही पूर्व विधायक के द्वारा समस्या का त्वरित निराकरण करने के लिए आश्वासन दिया गया वहीं कई समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों से बात करके निराकरण करने का आश्वासन दिए मांग निराकरण के दौरान थर्ड जेंडर समाज ने भी अपनी समस्या को लेकर पूर्व विधायक से मिली जहां किन्नर समाज की महिला के द्वारा बताया गया की क्षेत्र के कुछ फर्जी महिला एवं पुरुष किन्नर बन के हमारे हक को छीना जा रहा है।इस दौरान जहां किन्नर समाज की महिला की भी समस्या को सुना वही निराकरण करने के लिए आश्वासन दिया गया है।एवं कई समस्या को दूर किया गया है इस दौरान जहां कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

