
दंतेवाड़ा: एक अनोखा सांप है जो बहुत कम ही नजर में आता है. इस सांप को ‘एरो हेडेड ट्रिंकेट’ के नाम से जाना जाता है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में इस प्रजाति का यह पहला सांप मिला है। जिसे स्नेक रेस्क्यू टीम ने बैलाडीला के घने जंगलों में छोड़ दिया है।यह बेहद ही शर्मीले किस्म का सांप होता है।
जो पेड़ की टहनियों और जमीन दोनों जगह रहता। और जानकारी से पता चला है कि यह किसी को काट भी के तो उसे कुछ नहीं होगा क्योंकि इसके अंदर में जहर नही पाया जाता है।इस सांप का मुख्य रूप से भोजन गिरगिट सांप मेंढक कीड़े मकोड़े चिड़िया आदि हैं।