Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिल्ली में चार दिवसीय भारत टैक्स 2024 का आयोजन किया जाएगा, जानिए कौन-कौन सी कंपनी करेगी शिरकत….
    News

    दिल्ली में चार दिवसीय भारत टैक्स 2024 का आयोजन किया जाएगा, जानिए कौन-कौन सी कंपनी करेगी शिरकत….

    By Tv 36 HindustanFebruary 7, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: टेक्सटाइल्स के मामले में ग्लोबल लेवल पर ब्रांड इंडिया को नई पहचान देने के इरादे से राष्ट्रीय राजधानी में 26 से 29 फरवरी तक चार दिवसीय Bharat Tex 2024 का आयोजन किया जाएगा। इसमें टेक्सटाइल्स में भारत की समृद्ध विरासत के साथ आज के दौर में हो रही तरक्की को शोकेस किया जाएगा। भारत मंडपम और यशोभूमि में करीब 22 लख वर्ग फुट एरिया में होने वाले इस आयोजन में टेक्सटाइल्स से जुड़ी 10 अलग-अलग थीम्स पर आधारित फैशन शो होंगे।पीएम नरेंद्र मोदी भारत टेक्स 2024 का उद्घाटन करेंगे। इसमें H&M, टारगेट, एंको, तेइजिन, Fortum और ब्रैंडिक्स अपैरल्स, रिलायंस ग्रुप, आदित्य बिड़ला ग्रुप, अरविंद फैशन, ट्राइडेंट सहित 3000 से ज्यादा देसी-विदेशी कंपनियां शिरकत करेंगी।

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साल 2030 तक भारत का कुल टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट 100 अरब डॉलर और इसमें अपैरल एक्सपोर्ट की हिस्सेदारी 40 अरब डॉलर तक ले जाने की दिशा तय करने के लिहाज से यह आयोजन अहम होगा। इसमें देश-विदेश के 3,000 से अधिक एग्जिबिटर भागीदारी करेंगे।

    क‍ितना बड़ा है देश का टेक्सटाइल्स मार्केट?भारत टेक्स 2024 में सस्टेनेबिलिटी और मजबूत वैल्यू चेन पर फोकस होगा। भारत दुनिया में टेक्सटाइल्स का तीसरी बड़ा एक्सपोर्टर है। कपास जैसे नैचुरल फाइबर के मामले में भारत सबसे आगे है। दुनिया में कपास के कुल रकबे का एक तिहाई से ज्यादा हिस्सा भारत में है। भारत का टेक्सटाइल्स मार्केट करीब 150 अरब डॉलर का है। एक्सपोर्ट मार्केट लगभग 40 अरब डॉलर है।

    बांग्लादेश और वियतनाम कुछ मामलों में टक्कर दे रहे हैं, लेकिन उनकी सीमा यह है कि वे कुलमिलाकर अपैरल कंट्री ही है। वहीं, भारत के पास पूरी वैल्यू चेन है।ऐसी क्षमता के साथ ग्लोबल वैल्यू चेन में भारत की दमदार मौजूदगी कैसे बढ़ाई जाए और टेक्सटाइल्स में अधिक से अधिक विदेशी निवेश किस तरह आकर्षित किया जाए, भारत टेक्स 2024 में इस पर मंथन होगा। ऐसे कई विषयों पर 70 से अधिक सेशन होंगे। इन्हें टॉमी हिलफिगर, नाइकी, कॉटन कनेक्ट, एचएंडएम जैसी कंपनियों के टॉप ऑफिशियल्स भी संबोधित करेंगे।

    कौन-कौन सी कंपन‍ियां करेंगी शि‍रकत?अधिकारी ने बताया कि आदित्य बिड़ला ग्रुप, रिलायंस ग्रुप, वेलस्पन, ट्राइडेंट, अरविंद फैशन, पीडीएस ग्रुप और शाही ग्रुप जैसे नाम इस आयोजन में बतौर पार्टनर और स्पॉन्सर शिरकत करेंगे। तुर्की, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, रूस, मिस्र सहित कई देशों के प्रतिनिधिमंडल इसमें शामिल होंगे। इनके लिए खास पवेलियन भी होंगे।

    Post Views: 0

    Four-day Bharat Tax 2024 will be organized in Delhi Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से तहसीलदारों की हुई नई पदस्थापना
    Next Article प्लास्टिक नोट शुरू करने के लिए हो रही चर्चा, पढ़िए पूरी खबर…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, ये 6 नेता बनेंगे मंत्री, देखें लिस्ट…

    May 9, 2026

    IPL मैच में जाने से पहले पढ़ लें एडवायजरी, बीड़ी-सिगरेट, गुटका, तम्बाकु समेत इन चीजों पर भी है प्रतिबंधित…

    May 9, 2026

    चिरमिरी को मिलेगी रोशनी की आज़ादी 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी यहां…

    May 9, 2026

    अब खेती से डीजल पंपों की होगी विदाई; जल्द लांच की जाएगी ये योजना…

    May 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, ये 6 नेता बनेंगे मंत्री, देखें लिस्ट…
    • IPL मैच में जाने से पहले पढ़ लें एडवायजरी, बीड़ी-सिगरेट, गुटका, तम्बाकु समेत इन चीजों पर भी है प्रतिबंधित…
    • चिरमिरी को मिलेगी रोशनी की आज़ादी 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी यहां…
    • अब खेती से डीजल पंपों की होगी विदाई; जल्द लांच की जाएगी ये योजना…
    • प्रदेश की इस बेटी ने बढ़ाया मान,भारतीय वन सेवा परीक्षा में हासिल की 32वीं रैंक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?