Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » देश में आने वाली है कोरोना की चौथी लहर? विशेषज्ञों ने कही ये बात…
    कोरोना समाचार

    देश में आने वाली है कोरोना की चौथी लहर? विशेषज्ञों ने कही ये बात…

    By Tv 36 HindustanJune 13, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली : Fourth wave of Corona coming विशेषज्ञों ने कोविड-19 के मामलों में मौजूदा वृद्धि के लिए मास्क नहीं पहनने और कम बूस्टर खुराक लेने जैसे कारणों का उल्लेख करते हुए कहा है कि बढ़ोतरी ‘‘नयी लहर’’ की सूचक नहीं है, बल्कि स्थानीय स्थर पर मामलों में उतार-चढ़ाव हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि संक्रमण के मामलों में हालिया वृद्धि यात्रा, सामाजिक मेलजोल और आर्थिक गतिविधियों के कारण हुई है, जिसके परिणामस्वरूप वायरस के प्रसार की अधिक संभावना है।

    Fourth wave of Corona coming इस संबंध में एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि केरल में सात और मिजोरम में पांच सहित देश के सत्रह जिलों में, साप्ताहिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक है जबकि केरल में सात और महाराष्ट्र और मिजोरम में चार-चार जिलों समेत देश के कुल 24 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर पांच से 10 प्रतिशत के बीच है। विषाणु विज्ञानी टी जैकब जॉन ने कहा कि मामलों में मौजूदा वृद्धि किसी उछाल की तरह नहीं है बल्कि एक क्रमिक वृद्धि है जो स्थिर या समान रूप से वितरित नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ राज्यों में मामले बढ़े हैं, जबकि अन्य राज्यों में अलग स्थिति है। उन राज्यों में मुख्य रूप से शहरों में मामले बढ़े हैं, सभी जगह इसका प्रसार नहीं हुआ है। यह पैटर्न एक नयी लहर का सूचक नहीं है, बल्कि स्थानीय स्तर पर मामलों में कमी-वृद्धि हो रही है।’’

    भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के ‘सेंटर ऑफ एडवांस्ड रिसर्च इन वायरोलॉजी’ के पूर्व निदेशक जॉन ने कहा कि दूसरी खुराक लेने वालों में से पांच प्रतिशत से भी कम लोगों ने बूस्टर खुराक ली है। उन्होंने कहा, ‘‘इस कम कवरेज के लिए कौन जिम्मेदार है? मैं समझता हूं कि लोग वैक्सीन सुरक्षा को लेकर सरकार पर भरोसा नहीं कर रहे हैं और सरकार को भी इसकी परवाह नहीं है।’’

    उन्होंने इन दावों का खंडन किया कि वृद्धि के लिए नए स्वरूप जिम्मेदार हैं। जॉन ने कहा, ‘‘अभी मजबूत धारणा यही है कि मामलों में वृद्धि बीए.5 और बीए.4 स्वरूप के कारण हो रही है। दूसरी तरफ वायरस को जब प्रसार के अनुकूल अवसर मिलता है तो यह तेजी से फैलता है।’’ महामारी विज्ञानी और संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रकांत लहरिया ने कहा कि भारत की स्थिति स्वाभाविक संक्रमण (देश स्तर पर तीन लहरों) के माध्यम से मिली जुली प्रतिरक्षा की है और लगभग 88 प्रतिशत वयस्क आबादी को टीके की दोनों खुराक मिल गई हैं।

    लहरिया ने कहा, ‘‘ओमीक्रोन हावी स्वरूप है तथा ज्यादा संक्रामक बताए जाने वाले ओमीक्रोन के दो नए उप स्वरूप बीए.4 और बीए.5 के उपवंश की भारत में शायद ही मौजूदगी है और वृद्धि में इसकी कोई भूमिका नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चिंताजनक नए स्वरूप के उभरने का कोई सबूत नहीं है। इन सभी को एक साथ रखते हुए, यह निष्कर्ष निकालना उचित है कि स्थानीय स्तर पर मामलों में बढ़ोतरी देश स्तर पर नयी लहर की शुरुआत नहीं है।’’

    बेंगलुरु में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ में ‘लाइफकोर्स एपिडेमियोलॉजी’ के प्रमुख गिरिधर आर बाबू ने कहा कि मामलों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन भी छह महीने के भीतर तीन लहरों का सामना कर चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘लहरें कई कारकों से उत्पन्न होती हैं, जिनमें परीक्षण स्तर, मामले निर्धारण आदि शामिल हैं। इसके बजाय, प्रत्येक प्रकोप को तुरंत पहचाना जाना और नियंत्रित किया जाना चाहिए।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजेल अभिरक्षा में युवक की मौत मामले में कार्रवाई, प्रशासन ने आबकारी विभाग के चार कर्मचारियों को निलंबित
    Next Article इस खिलाड़ी को Team India में मौका नहीं मिलने पर उठ रहे सवाल, भारत को झेलनी पड़ रही हार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारतीय वायु सेना में शामिल होने का आखिरी मौका, AFCAT 2 के लिए इतने तारीख तक करें आवेदन…

    June 18, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश दौरे पर यहां पहुंचीं, राज्यपाल और सीएम ने किया एअरपोर्ट पर स्वागत…

    June 18, 2026

    मोदी पर टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद, खड़गे के खिलाफ सांसदों ने दिया विशेषाधिकार हनन नोटिस…

    June 18, 2026

    NEET छात्रों को बड़ी राहत परीक्षा के दिन बिना रुकावट दौड़ेंगी ट्रेनें, रेलवे ने रद्द किया ये…

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या आपके घर के ये बर्तन बुला रहे हैं कंगाली वास्तु में बताया गया है एक बड़ा कारण…
    • मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार लोकसभा अध्यक्ष…
    • सीएम साय का सभी मंत्रियों को बुलावा, देर रात तक मुख्यमंत्री निवास में होगी महत्वपूर्ण बैठक…
    • 150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म पर बड़ा दांव, हिट बनने के लिए बॉक्स ऑफिस पर करना होगा तगड़ा कारोबार…
    • अभ्यर्थियों के लिए 24×7 मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन शुरू, विद्यार्थियों को तनावमुक्त रखने की गई ये व्यवस्था…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?