Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » शासकीय विद्यालयों के गरीब विद्यार्थियों को जेईई व नीट की पढ़ाई के लिए निःशुल्क कोचिंग सुविधा-मुख्यमंत्री ने किया स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का ऑनलाइन शुभारंभ
    कोरबा

    शासकीय विद्यालयों के गरीब विद्यार्थियों को जेईई व नीट की पढ़ाई के लिए निःशुल्क कोचिंग सुविधा-मुख्यमंत्री ने किया स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का ऑनलाइन शुभारंभ

    By Tv 36 HindustanOctober 3, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय से स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन,स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस भारतीदासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था शुरू करने की घोषणा की गई थी। इसी तारतम्य में समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम एवं ऐलन कैरियर कोचिंग इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

    मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह योजना बच्चों के सुनहरे भविष्य को गढ़ने में अहम साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण सहित दूरस्थ अंचल तक बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए 753 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के स्कूल संचालित हो रहे हैं। आज इनकी लोकप्रियता की स्थिति यह है कि इन स्कूलों में एक-एक सीट पर प्रवेश के लिए 10-10 आवेदन आते है। राज्य में आज शुरू की गई स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना भी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी निर्णय और एक अहम कदम साबित होगा। कोचिंग के लिए विद्यार्थियों को कोटा या अन्य बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

    स्थानीय स्तर पर ही शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब निःशुल्क कोचिंग से अपना बेहतर कैरियर निर्माण के साथ ही प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने योजना के शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने योजना को लेकर स्कूल एवं शिक्षा विभाग द्वारा तैयार ब्रोशर का भी विमोचन किया। इस अवसर पर कोरबा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय साडा कन्या विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर सौरभ कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना के शुभारंभ अवसर पर जेईई एवं नीट परीक्षा की तैयारी के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को बधाई दी और योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशानुसार अब शासकीय स्कूलों के विद्यार्थी स्थानीय स्तर पर निःशुल्क बेहतर कोचिंग की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इससे कैरियर निर्माण में मदद मिलेगी।

    178 छात्र-छात्राओं ने कराया पंजीयन

    जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज ने कहा कि स्वामी स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना के तहत जिले के सभी पांचों ब्लॉक में स्वामी आत्मानंद कोचिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं अर्बन व रूरल सेंटर के रूप में स्वामी आत्मानंद साडा कन्या विद्यालय कोरबा और एनसीडीसी शासकीय स्कूल में कोचिंग के लिए व्यवस्था की गई है। जिले के शासकीय स्कूलों के कुल 178 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया है, जिसमें 37 बालक एवं 141 बालिकाएं हैं। आगे भी पंजीयन जारी है।

    निःशुल्क कोचिंग योजना हमारे लिए वरदान-

    निःशुल्क कोचिंग योजना के शुरू होने से उत्साहित छात्रा कुमारी रुचि गुप्ता ने कहा कि स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना उनके लिए वरदान है। क्योंकि महंगे कोचिंग का खर्च उनका परिवार वहन नहीं कर सकता, लेकिन अब पढ़ाई में सुविधा होगी। इसी प्रकार छात्रा कुमारी लता गोंड ने कहा कि वह इंजीनियर बनना चाहती है, लेकिन कोचिंग के लिए बाहर जाने एवं उसका खर्च वहन करने में सक्षम नहीं है। शासन की स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना से अब उसका सपना पूरा हो सकेगा। इस योजना को शुरू करनेे हेतु विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।


    इस अवसर पर डीएमसी श्री संजय सिंह,साडा कन्या स्कूल के प्राचार्य रणधीर सिंह स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस योजना के तहत प्रदेश के 146 विकासखंड मुख्यालयों और 04 शहरों- रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा सहित 150 कोचिंग सेंटर के माध्यम से शासकीय स्कूलों में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणाः-

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना के शुभारंभ अवसर पर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आज नीट एवं जेईई की ऑनलाईन कोचिंग की व्यवस्था छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 146 विकासखण्डों एवं 4 शहरों में की जा रही है। निकट भविष्य में हम पीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की सर्वसुविधा युक्त बेहतर ऑनलाईन कोचिंग की व्यवस्था भी सभी विकासखण्डों में प्रारंभ की जाएग।

    Views: 0
    chhattisgarh CM Bhupesh CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Today latest news Today news कोरबा सीएम भूपेश बघेल
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबालको के पोषण माह ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल को बनाया उत्कृष्ट
    Next Article एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह की हत्या, आरोपियों ने पुलिस टीम पर भी चढ़ा दिया ट्रैक्टर , जानिए हैरान करने वाला मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अमेरिकी टैरिफ पर भड़के भारतीय व्यापारी, PM मोदी को लिखा पत्र इन लोगों के रोजगार पर असर का दावा…

    November 26, 2026

    ‘रामायण’ की टीम ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, रणबीर कपूर और साई पल्लवी समेत ये लोग रहे मौजूद…

    November 26, 2026

    संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री साय…

    November 26, 2026

    जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री देव साय ने मौके पर की पहल…

    November 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अमेरिकी टैरिफ पर भड़के भारतीय व्यापारी, PM मोदी को लिखा पत्र इन लोगों के रोजगार पर असर का दावा…
    • ‘रामायण’ की टीम ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, रणबीर कपूर और साई पल्लवी समेत ये लोग रहे मौजूद…
    • संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री साय…
    • जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री देव साय ने मौके पर की पहल…
    • जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की ये सहायता…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?