भोपाल:- यदि आप गरीबी रेखा में आते हैं और आपका राशन कार्ड नहीं बना है, तो आपको निराश होने की जरुरत नहीं है. अब आप घर बैठे ही कुछ आसान टिप्स के बाद राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसमें एक तय समय सीमा में डिजिटल राशन कार्ड बन जाएगा. जिसे मोबाइल पर दिखाकर आप उचित मूल्य की दुकान से राशन ले सकते हैं. इसके साथ ही सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में और भी बदलाव किए हैं. जिससे फर्जी राशन कार्ड धारकों को परेशानी भी हो सकती है.
मेरा राशन 2.0 ऐप में करना होगा आवेदन
बता दें कि केंद्र सरकार देश में जरूरतमंद और कमजोर आर्थिक स्थिति वाले लोगों को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से मुफ्त अनाज देने का काम करती है. हालांकि इस योजना में शामिल होने के लिए हितग्राहियों को एक कार्ड बनवाना पड़ता है. लेकिन जब लोग राशन कार्ड बनावाने जाते हैं, तो महीनों चक्कर काटने के बाद भी वो प्रधानमंत्री अन्न योजना में शामिल नहीं हो पाते. ऐसे में सरकार ने लोगों को राहत देते हुए बिना राशन कार्ड राशन लेने की सुविधा दी है. इसके लिए आपको मेरा राशन 2.0 ऐप पर आवेदन करना होगा.
डिजिटल प्लेटफार्म है मेरा राशन 2.0 ऐप
केंद्र सरकार ने अब इस योजना में अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को जोड़ने और फर्जी राशन कार्ड धारकों को सूची से बाहर करने के लिए मेरा राशन 2.0 ऐप शुरू किया है. इस ऐप के माध्यम से हितग्राहियों को राशन कार्ड से जुड़ी हुई जानकारी आसानी से मिल जाती है. साथ ही उसे उचित मूल्य की दुकान पर राशन लेने में भी कोई परेशानी नहीं होती. बल्कि इस ऐप के माध्यम से सारे काम हो सकते हैं, जिसके लिए राशन कार्ड की जरूरत होती है.
मोबाइल में इस तरह मिलेगा राशन कार्ड
दरअसल आपको डिजिटल राशन कार्ड के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है. घर बैठे ही आप से इससे जुड़े सारे काम कर सकते हैं. इसके लिए आपको पहले अपने गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर पर जाना होगा. जहां आप मेरा राशन 2.0 ऐप डाउनलोड करना होगा. इसके बाद अपना आधार नंबर डालें, आधार नंबर डालने के बाद लॉगइन विद ओटीपी पर क्लिक करें. ओटीपी से लॉगइन करने के बाद आपका राशन कार्ड आपके सामने खुल जाएगा. अब आप बिना फिजिकल राशन कार्ड के इसे दिखाकर राशन मिल सकता है.
इंतजार होगा खत्म, जल्दी बनेंगे राशन कार्ड
वर्तमान में लोगों को राशन कार्ड बनवाने के लिए महीनों तक सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. लेकिन अब आप अपना राशन कार्ड ऑनलाइन भी बनवा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले अपने राज्य के सरकारी पोर्टल पर जाना होगा. यहां राशन कार्ड बनवाने का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें और अपनी सारी जरूरी जानकारी भर लें. इसके बाद फीस भरें और अंत में पूरे फॉर्म को ध्यान से पढ़ें और सबमिट कर दें. एप्लिकेशन जमा होने का बाद आपकी एलिजिबिलिटी को रिव्यू किया जाएगा. अगर आप राशन कार्ड के लिए एलिजिबल होंगे, तो आपका राशन कार्ड कुछ दिनों के अदंर ही बन जाएगा.
मिलेगा अन्न योजना का लाभ
भारत में जरूरतमंद और कमजोर आर्थिक स्थिति वाले लोगों को केंद्र सरकार खास सेंटरों पर राशन देती है. इसके लिए नियमानुसार एक कार्ड बनवाना पड़ता है. लेकिन, कई लोगों के पास किसी कारण से कार्ड नहीं होता है और अगर बनवाने के लिए जाते भी हैं, तो लंबी लाइन में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है. ऐसे में सरकार ने लोगों को राहत देते हुए बिना राशन कार्ड के राशन लेने के लिए सुविधा दी है. इसके लिए आपको मेरा राशन 2.0 ऐप की मदद लेनी पड़ेगी.