रायपुर:- लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में गुरुवार देर रात तक कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार होता रहा. अब दावा है कि कांग्रेस शुक्रवार सुबह कभी भी सूची जारी कर सकती है. यूपी की सियासत में यह ऐसा रुका हुआ फैसला हो गया है जिसकी चर्चा चहुंओर हो रही है. भारतीय जनता पार्टी के खेमे में गुरुवार शाम को रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह के नाम का ऐलान कर दिया. कांग्रेस के विपक्षी खेमे में भी बेचैनी है कि आखिर गांधी परिवार का अंतिम फैसला क्या होगा?
आखिरी वक्त में आखिरी कार्ड ये कांग्रेस का अमेठी और रायबरेली को लेकर चला गया वो दांव है जिसे तय करने में उसके धुरंधर रणनीतिकारों की नहीं..बल्कि नेहरू-गांधी परिवार की सीधी भूमिका रही वरना कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की तरफ से तो पहले ही अनुरोध किया जा चुका था कि अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका मैदान में उतरें.
इंतजार की इंतेहा हो गई…
अमेठी में तो बीजेपी की स्मृति ईरानी पहले ही पर्चा भर चुकी हैं सस्पेंस रायबरेली को लेकर था. रायबरेली में उम्मीदवार तय करने वाले फैसले की कांग्रेसी पटकथा के हर चैप्टर पर बीजेपी की पैनी नजर थी लेकिन आखिरकार उसके इंतजार की इंतेहा हो गई. कांग्रेस की फैसले वाली फिल्म के क्लाइमेक्स तक पहुंचने से पहले ही उसने रायबरेली से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी.
