
महाराष्ट्र Maharastra : महाराष्ट्र के बीड जिले में बस और ट्रक में टक्कर हो गई है. आज हुई इस भीषण दुर्घटना में 6 लोगों की मौत और 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. बीड के अंबाजोगाई तालुका के सायगाव के पास एक बस ट्रक से टकरा गई. यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों को अंबाजोगाई सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बस लातूर से औंरगाबाद की तरफ जा रही थी