
थाना गौरेला क्षेत्र के टौली धोबहर गांव के बीच जंगल में गौरेला पुलिस टीम के द्वारा रेड कार्यवाही कर अलग अलग 2 फड़ो से 8 जुआडियो को गिरफ्तार किया गया मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की तौलि पिपरिया और धोबहर गांव के बीच जंगल में बहुत सारे जुआड़ी ताश पट्टी से जुआ खेल रहे है । सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए जुआ फड़ में छापा मारा गया जहा पर अलग अलग जगह बहुत से जुआड़ी जुआ खेलते दिखे पुलिस को आता देख भागने लगे जिनमे से कुछ को दौड़ा कर पकड़ा गया ।छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम की धारा 3,2 की तहत पृथक पृथक कार्यवाही की गई।
पकड़े गए जुआडियों का विवरण
अपराध क्रमांक 138/23
नाम जुआड़ी =1.आकाश यादव पिता पीतांबर उम्र 24 निवासी ग्राम सेवरा थाना पेंड्रा
2.नितेश साहू पिता हरेराम उम्र 28 निवासी बचरवार पेंड्रा
3.मृत्युंजय सोनी पिता भीमसेन निवासी ग्राम बंधी पेंड्रा
4.ओमप्रकाश यादव पिता स्व.भगवानदीन निवासी ग्राम सेवरा पेंड्रा
जप्ती= नगदी रकम 5520 और ताशपत्ती
अपराध क्रमांक 137/23
नाम जुआड़ी 1. मो.रिजवान पिता मो.इस्लाम उम्र 22 निवासी झाबर थाना पेंड्रा
2.संतोष जायसवाल पिता जगदीश जायसवाल उम्र 36 निवासी ग्राम सिवनी थाना मरवाही 3 निलेश मांझी विश्राम लाल मांझी उम्र 38 निवासी बरटोला थाना गौरेला 4.रामपाल मांझी पिता कन्हैयालाल मांझी उम्र 34सालनिवासी भस्कुरा थाना गौरेला
जप्ति= नगदी रकम 4500
ताशपत्ती।
शांति भंग करने पर उपरोक्त जुआडियो के विरुद्ध पृथक से 151crpc के तहत कार्यवाही की गई है।