Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गणेश चतुर्थी महोत्सव आज से शुरू बप्पा को इस बार प्रसन्न करने के लिए स्वादिष्ट मोदक खीर का भोग लगाएं जानें बनाने की पूरी विधि…
    जीवन शैली

    गणेश चतुर्थी महोत्सव आज से शुरू बप्पा को इस बार प्रसन्न करने के लिए स्वादिष्ट मोदक खीर का भोग लगाएं जानें बनाने की पूरी विधि…

    By Tv 36 HindustanSeptember 19, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गणेश चतुर्थी का महोत्सव आज से शुरू हो गया है जोकि अगले 10 दिनों तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा. इस त्योहार में लोग अपने घरों में गणपति की मूर्ती स्थापित करते हैं और उनको तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगाते हैं. मोदक बप्पा के प्रिय व्यंजनों में से एक है. इसलिए लोग आमतौर पर भगवान को मोदक का भोग लगाते हैं. इसलिए आज तक आपने मोदक का भोग तो खूब लगाया होगा।

    लेकिन क्या कभी आपने बप्पा को मोदक खीर का भोग लगाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मोदक खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. ये स्वाद में बहुत डिलीशियस होती है. इसलिए आप इसको गणेश चतुर्थी के दौरान बनाकर गणपति बप्पा को भोग लगाकर खुश कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मोदक खीर बनाने की रेसिपी.

    सामग्री

    दूध-डेढ़ लीटर
    ताजी क्रीम-1/2 कप
    चावल का आटा-1 कप
    चीनी पाउडर-2 टी स्पून
    पिस्ता-2 टेबलस्पून
    इलायची पाउडर-1/2 टी स्पून
    नारियल कद्दूकस-2 टेबलस्पून
    केसर-एक चुटकी
    देसी घी-1 टेबलस्पून
    चीनी-1/2 कप
    नमक-चुटकीभर

    बनाने की विधि

    इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में चावल का आटा लें.फिर आप इसमें चुटकीभर नमक और देसी घी डाल दें. इसके बाद आप इसमें धीरे-धीरे एक कप पानी डालते हुए आटा गूंथ लें.फिर आप इसमें चीनी पाउडर और इलायची पाउडर डालकर मिला दें।

    इसके बाद आप इसमें उबला हुआ पानी डालें और आटा गूंथ लें. फिर आप इस गुंथे आटे को थोड़ी देर के लिए सेट होने के लिए रख दें.इसके बाद आप अपनी हथेलियों पर घी लगाएं और आटे की छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।

    फिर आप इन बॉल्स को एक स्टीमर में रखें और करीब 8-10 मिनट स्टीमर या कुकर में पका लें.इसके बाद आप एक बर्तन में दूध डालें और मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए गर्म कर लें.
    फिर जब ये पककर गाढ़ा हो जाए तो आप गैस की आंच को कम कर दें.इसके बाद आप इसमें आधा कप चीनी, इलायची पाउडर, क्रीम और केसर डालें.फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।

    इसके बाद आप इसमें तैयार बॉल्स डालें और ढककर करीब 5-7 मिनट तक पकाएं.फिर जब बॉल्स पककर नरम और खीर मलाईदार हो जाए तो आप गैस बंद कर दें.अब आपकी स्वादिष्ट मोदक खीर बनकर तैयार हो गई है.फिर आप इसको पिस्ता से गार्निश करके बप्पा को भोग लगाएं।

    Post Views: 0

    Hindi news india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजानिए कैसे बदली मनोज तिवारी की किस्मत, जो बन गया सीधा आईपीएस…
    Next Article इस आसान प्रोसेस को फॉलो कर अब पीएम मोदी से करे वाट्सअप पर सीधे बातचीत..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राजधानी में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन, वर्ग-2 में पद वृद्धि और वर्ग-3 में इतने हजार नियुक्तियों की मांग तेज…

    May 16, 2026

    May 16, 2026

    फर्जी बाबा का ‘चमत्कार’, मुंह में इस धातु की अंगूठी और नकदी डालकर हो गया फरार, पत्थर को रुद्राक्ष बदलकर दिया था झांसा..

    May 16, 2026

    NEET केस पर भड़के कांग्रेस सांसद: ’22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत बेकार’…

    May 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राजधानी में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन, वर्ग-2 में पद वृद्धि और वर्ग-3 में इतने हजार नियुक्तियों की मांग तेज…
    • (no title)
    • फर्जी बाबा का ‘चमत्कार’, मुंह में इस धातु की अंगूठी और नकदी डालकर हो गया फरार, पत्थर को रुद्राक्ष बदलकर दिया था झांसा..
    • NEET केस पर भड़के कांग्रेस सांसद: ’22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत बेकार’…
    • CEE 2026 के एडमिट कार्ड जारी, उम्मीदवार तुरंत करें यहां से डाउनलोड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?