Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » नगर को साफ सुथरा रखने वाले संसाधन ही बने कचरे
    राष्ट्रीय

    नगर को साफ सुथरा रखने वाले संसाधन ही बने कचरे

    By Tv 36 HindustanNovember 30, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लाखो की लागत से बने भवन बन गए कबाड़खाना

    पथरिया -नगर को साफ सफाई में अग्रणी एवं कचरा मुक्त नगर बनाने के कार्य केवल शासकीय फाइलों तक ही सीमित है । सरकार द्वारा लाखो करोड़ो का निवेश कर नगर पंचायत पथरिया को डस्टबिन दिया गया जो अब खुद कचरा बनते जा रहे है। वही लाखो की लागत से बने सांस्कृतिक भवन भी रखरखाव के अभाव के कारण कबाड़ गृह में बदलते जा रहे है।
    मामला नगर पंचायत पथरिया का है, जहाँ वर्षो पहले लगभग 21 लाख रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 15 में शासकीय अस्पताल के पीछे सांस्कृतिक भवन का निर्माण कराया गया। जो निर्माण के बाद से अनुपयोगी साबित हुआ। कारण,नगर पंचायत ने इसे शुरू से कबाड़ खाने के रुप में इस्तेमाल किया। कभी इसके रखरखाव अथवा शासकीय कार्यक्रमो में उपयोग करना ज़रूरी नही समझा । जिसके चलते शासन के लाखों रुपये युही बर्बाद हो गए। सबसे अहम बात यह भी है कि इस भवन का निर्माण अनुपयुक्त स्थल पर करा दिया गया। जिससे नगर की आबादी के लगभग 80 प्रतिशत लोगो को मालूम भी नही कि नगर में ऐसा भवन स्थापित भी है।

    कबाड़खाने में सड़ रहे सैकड़ो डस्टबिन –
    नगर के कचरे को अन्यत्र ना फेक एक डिब्बे में रखकर सफाई कर्मियो के हाथों देने के लिए शासन द्वारा डस्टबिन की व्यवस्था की गई। इन डस्टबिनो को नगर पंचायत द्वारा प्रत्येक चौक चौराहों अथवा व्यापारियों को वितरित किया जाना था। लेकिन नगरीय प्रशासन के उदासीनता के चलते ये सैकड़ो डस्टबिन और उनके स्टैंड खुद कबाड़ में पड़े हुए है। जिनकी उपयोगिता शून्य हो गई है। ऐसे में नगर के व्यापारी एवं नागरिक अपने कचरे को सड़कों पर फेंकते नज़र आते है। वही जागरूक नागरिको को टेक्स देने के बावजूद डस्टबिन के लिए स्वयं खर्च करना पड़ता है । एक तरफ शासन द्वारा सफाई के लिए लाखो करोड़ो खर्च किया जा रहा है। वही दूसरी को नगर पंचायत इन संसाधनों का उपयोग करने की बजाय इन्हें ही कचरा बनाने को आतुर है। ऐसे में स्वक्षता सर्वेक्षण में अग्रणी बनने का काम केवल कागजो में नज़र आता है।

    मांगलिक कार्यो के लिए बने भवन को ठेकेदार कर रहे इस्तेमाल –
    विदित हो कि नगर के लोगो को सुविधा देने के लिए एवं उसके घरों में होने वाले शादी ब्याह, षष्ठी, पार्टी जैसे सामाजिक कार्यक्रम, सामूहिक अथवा सरकारी कार्यो में उपयोग करने के लिए नगर पंचायत में सांस्कृतिक भवन का निर्माण किया गया। जिसका निर्धारित शुल्क अदा कर नगरवासी इसका उपयोग कर सकते है। जिससे नगर पंचायत को राजस्व का भी लाभ होना है।
    लेकिन प्रशासन द्वारा कभी इस ओर पहल करना आवश्यक नही समझा गया।
    अब ऐसे में इस भवन का इस्तेमाल कभी जिम सामग्री रखने ,कभी हजारों डस्टबिन रखने, कभी शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन करने तो कभी ठेकेदारों के लोगो को ठहरने के उपयोग में लाया जाता है।

    जनपद पंचायत के भरोशे नगर पंचायत के नागरिक –
    नगर वासियो को किसी प्रकार के व्यक्तिगत कार्यक्रम के लिए सांस्कृतिक भवन की ज़रूरत पड़ने पर उन्हें जनपद पंचायत के भरोसे रहना पड़ता है। यहाँ मांगलिक कार्यक्रमो के लिए एक मात्र मंगल भवन स्थित है, जो जनपद पंचायत विभाग के नियंत्रण में है। उसमें भी शासकीय कार्यक्रमो के चलते बमुश्किल ही समय मिल पाता है। ऐसे में एक ही दिन एक से अधिक कार्यक्रम होने पर बड़ी कठिनाई नागरिको के लिए हो जाती है।
    इन मामलो में मुख्य नगर पालिका अधिकारी से संपर्क करने पर उनका मोबाइल नंबर बंद आया।

    Views: 0
    Garbage becomes the resource that keeps the city clean Hindi khabar Hindi news hindinews india
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपहाड़ी कोरवाओं को भी मिल रहा है न्याय योजना का लाभ
    Next Article यात्रीगण कृपया ध्यान दे, पांच दिनों तक पटरी पर नहीं दौड़ेगी ये ट्रेने, देखें लिस्ट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में मजदूरी संहिता लागू, श्रमिकों के वेतन एवं भुगतान व्यवस्था को मिलेगा नया कानूनी आधार…

    November 1, 2026

    रातभर मोबाइल चार्जिंग पर छोड़ना पड़ सकता है भारी, जानिए बैटरी और सुरक्षा से जुड़े खतरे…

    November 1, 2026

    पहली फिल्म से ही बॉक्स ऑफिस पर छाए विशाल चतुर्वेदी, 341 करोड़ की कमाई से बनाया रिकॉर्ड…

    November 1, 2026

    जनवरी के रिकॉर्ड हाई से 20% सस्ता हुआ सोना, 1 लाख रुपये में अब मिलेगा ज्यादा गोल्ड; धनतेरस पर खरीदें या करें इंतजार…

    November 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ में मजदूरी संहिता लागू, श्रमिकों के वेतन एवं भुगतान व्यवस्था को मिलेगा नया कानूनी आधार…
    • रातभर मोबाइल चार्जिंग पर छोड़ना पड़ सकता है भारी, जानिए बैटरी और सुरक्षा से जुड़े खतरे…
    • पहली फिल्म से ही बॉक्स ऑफिस पर छाए विशाल चतुर्वेदी, 341 करोड़ की कमाई से बनाया रिकॉर्ड…
    • जनवरी के रिकॉर्ड हाई से 20% सस्ता हुआ सोना, 1 लाख रुपये में अब मिलेगा ज्यादा गोल्ड; धनतेरस पर खरीदें या करें इंतजार…
    • मेडिकल युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, Senior Resident और Tutor के पदों पर भर्ती शुरू…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?