
हिंदू धर्म में 18 पुराणों में से एक गरुड़ पुराण भी है. इसमें भगवान विष्णु और गरुड़ पक्षी के बीच हुई बातचीत के बारे में बताया गया है. इसमें जीवन से लेकर मृत्यु और उसके बाद तक की बातों को श्री हरि द्वारा बताया गया है. मान्यता है कि घर में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के बाद गरुड़ पुराण का पाठ जरूर कराना चाहिए. क्योंकि ये मृत्यु और मृत्यु के बाद के पूरे घटना क्रम का बखान करता है. धार्मिक शास्त्रों में कुछ काम जैसे तुलसी को जल अर्पित करना, घर और अपने आस-पास के स्थान को साफ रखना आदि को शुभ बताया गया है.इन चीजों को मां लक्ष्मी की प्रसन्नता से जोड़ा गया है. लेकिन इस शुभ कामों के लिए भी एक निश्चित समय निर्धारित किया गया है. कहते हैं कि अगर इन कामों को गलत समय पर किया जाए तो इनके शुभ नहीं बल्कि अशुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं.
गरुड़ पुराण में भी ऐसी कुछ कामों को गलत समय पर न करने की सलाह दी गई है. गरुढ़ पुराण सही और गलत में अंतर बताकर व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने का काम करता है. आइए जानते हैं उन कामों के बारे में जो गलत समय पर करने से परिवार पर मुश्किलों का पहाड़ टूट सकता है.