Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » एक दिन में 1002 करोड़ कमाकर एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी
    व्यापार

    एक दिन में 1002 करोड़ कमाकर एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी

    By Tv 36 HindustanSeptember 30, 2021Updated:September 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    गौतम अडानी और उनके परिवार ने पिछले 1 साल में रोजाना हजार करोड़ रुपये कमाए हैं। इस वजह से 1 साल पहले उनकी संपत्ति ₹1,40,200 करोड़ थी जो अब बढ़कर ₹5,05,900 करोड़ हो गई है। संपत्ति में इस बेहिसाब वृद्धि के बाद गौतम अडानी देश के सबसे दूसरे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। 59 साल के अडानी चीन के पानी बेचने वाले उद्यमी झोंग शान शान को पीछे छोड़कर एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। आईआईएफएल वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2021 के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
    ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत के कारोबारी गौतम अडानी और दुबई में मौजूद उनके भाई विनोद शांतिलाल अडानी आईआईएफएल वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2021 के टॉप 10 रईस में शामिल हुए हैं। पिछले 1 साल में गौतम अडानी की संपत्ति 4 गुना बढ़ी है। अडानी इस लिस्ट में दो पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी 12 पायदान ऊपर चढ़कर आठवें सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। विनोद अडानी की फैमिली की संपत्ति 21 फ़ीसदी बढ़ी है और अब यह ₹1,31,600 करोड़ पर पहुंच गई है।
    गौतम अडानी की तुलना में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने पिछले 1 साल में रोजाना 169 करोड रुपये कमाए हैं। मुकेश अंबानी और रिलायंस इंडस्ट्रीज की संपत्ति 1 साल में 9 फ़ीसदी बढ़कर ₹7,18,200 करोड़ पर पहुंच गई है। आईआईएफएल वेल्थ हरुन इंडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। HCL के शिव नादर और उनकी फैमिली की संपत्ति पिछले 1 साल में 67 फ़ीसदी बढ़ी है और यह ₹3,66,000 करोड़ पर पहुंच गई है।
    लंदन के कारोबारी लक्ष्मी नारायण मित्तल और उनकी परिवार की संपत्ति में पिछले 1 साल में 187 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा हुआ है। आर्सेलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी नारायण मित्तल की संपत्ति अब ₹1,74,400 करोड़ हो गई है। पिछले 1 साल में उन्होंने रोजाना 312 करोड रुपये कमाए हैं। एचसीएल के शिव नादर ने पिछले 1 साल में रोजाना 260 करोड रुपये कमाए हैं। पुणे के साइरस पूनावाला और उनके परिवार ने पिछले 1 साल में रोजाना ₹190 करोड़ कमाए हैं और उनकी संपत्ति 74 फ़ीसदी बढ़कर ₹1,63,700 करोड़ पर पहुंच गई है।

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleअफसरों का गांव! हर घर में है एक IAS या IPS ऑफिसर
    Next Article कैप्टन अमरिंदर का बड़ा ऐलान, कांग्रेस में नहीं रहूंगा, शाह के बाद एनएसए डोभाल से भी मिले
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तेल कंपनियों को अरबों का घाटा, पर क्या आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ चुनाव बाद दाम बढ़ाने की खबर पर सरकार की ये सफाई…

    April 23, 2026

    नागपुर-नासिक के लिए खुशखबरी, यहां के हीरा और सी-फूड कारोबारियों की चमकी किस्मत…

    February 8, 2026

    डॉलर ने छीना चमक का ताज, क्यों कांप गया गोल्ड-सिल्वर का साम्राज्य, जानिए डॉलर इंडेक्स क्यों बना खलनायक…

    October 31, 2025

    धनतेरस पर 1 लाख करोड़ की खरीदारी, सबसे ज्यादा इन चीजों पर लोगों ने किए खर्च…

    October 19, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विजयादशमी पर खूनी संघर्ष; युवक की चाकू गोदकर हत्या,रातभर चला सर्च आपरेशन सभी आरोपी गिरफ्तार
    • सीएम डॉ. मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र, 200 स्कूल शिक्षा और 200 जनजातीय कार्य विभाग के तहत होगा सांदीपनि विद्यालय भवनों का निर्माण…
    • 12 नवंबर को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची दावा-आपत्ति 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक
    • “अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है विजयादशमी” : श्री देवांगन
    • आज स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 950 से अधिक अनुकंपा नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?