आपको बता दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. जिसके बाद अडानी ग्रुप के शेयर में बड़ी गिरावट आ गई थी. उसके बाद कंपनियों के शेयरों में काफी रिकवरी देखने को मिली है और ग्रुप का मार्केट कैप 13 लाख करोड़ रुपए के पार चला गया है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर अडानी ग्रुप के शेयरों में कितनी तेजी देखने को मिली और किस कंपनी की वैल्यूएशन में कितना इजाफा देखने को मिला.अडानी ग्रुप के शेयरों का साल के पहले दिन परफॉर्मेंंसअडानी इंटरप्राइजेज के शेयर में आज 2.38 फीसदी की तेजी देखने को मिली और कंपनी का शेयर 2916.90 रुपए बंद हुआ. कंपनी के मार्केट कैप में 7,740.61 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला
अडानी पॉवर के शेयर में आज 0.09 फीसदी की तेजी देखने को मिली और कंपनी का शेयर 525.30 रुपए बंद हुआ. कंपनी के मार्केट कैप में 173.57 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला.अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में आज 0.77 फीसदी की तेजी देखने को मिली और कंपनी का शेयर 1054.10 रुपए बंद हुआ. कंपनी के मार्केट कैप में 903.55 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला.अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में आज 0.08 फीसदी की तेजी देखने को मिली और कंपनी का शेयर 1598.35 रुपए बंद हुआ. कंपनी के मार्केट कैप में 205.93 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला.
अडानी टोटल गैस के शेयर में सोमवार को 1.25 फीसदी की तेजी देखने को मिली और कंपनी का शेयर 1001 रुपए बंद हुआ. कंपनी के मार्केट कैप में 1358.27 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला.अडानी विल्मर के शेयर में सोमवार को 3.41 फीसदी की तेजी देखने को मिली और कंपनी का शेयर 367 रुपए बंद हुआ. कंपनी के मार्केट कैप में 1,572.62 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला.एनडीवी के शेयर में सोमवार को 5.03 फीसदी की तेजी देखने को मिली और कंपनी का शेयर 275.75 रुपए बंद हुआ.
कंपनी के मार्केट कैप में 85.11 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला.अंबूजा सीमेंट्स के शेयर में सोमवार को 2.64 फीसदी की तेजी देखने को मिली और कंपनी का शेयर 534.70 रुपए बंद हुआ. कंपनी के मार्केट कैप में 2,730.27 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला.एसीसी लिमिटेड के शेयर में सोमवार को 1.59 फीसदी की तेजी देखने को मिली और कंपनी का शेयर 2244.05 रुपए बंद हुआ. कंपनी के मार्केट कैप में 660.08 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला.
