
रांचीः Petrol pumps will be closed tomorrow यदि आप कल बाइक से कहीं सफर करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरुरी है। आप आज ही अपने गाड़ी में पेट्रोल डलवा ले, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 21 दिसंबर को हड़ताल करने की घोषणा की है। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन राज्य सरकार से वैट घटाने की मांग कर रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकलने पर हड़ताल करने की घोषणा की है
। Petrol pumps will be closed tomorrow एसोसिएशन के अध्य्क्ष अशोक सिंह ने कहा कि सरकार को समय दिया गया, लेकिन हमारी मांगों पर विचार नहीं हुआ। हमने सरकारी बकाया के भुगतान की भी मांग की थी, जिसपर वित्त मंत्री ने आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. लिहाजा 21 की दिसंबर की बंदी के कारण जनता को जो परेशानी होगी
। उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर वैट कम नहीं करने का फैसला पेट्रोल व्यवसायियों को महंगा पड़ रहा है। झारखंड में डीजल की कीमत पड़ोसी राज्यों से अधिक होने की वजह से वाहन मालिक अब दूसरे राज्यों से पेट्रोल भरवा रहे हैं। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्र के पेट्रोल पंप बंद होने के कगार पर है। लगातार हो रहे नुकसान से परेशान पेट्रोल डीलर एसोसिएशन ने 21 दिसंबर को पूरे राज्य में पेट्रोल पंप बंद रखने का फैसला किया है।