Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वैश्विक संकेत, चुनाव और एलआईसी के आईपीओ का रहेगा बाजार पर असर
    व्यापार

    वैश्विक संकेत, चुनाव और एलआईसी के आईपीओ का रहेगा बाजार पर असर

    By Tv 36 HindustanFebruary 13, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    मुंबई, 13 फरवरी । वैश्विक बाजर की गिरावट के दबाव में बीते सप्ताह लगभग प्रतिशत गिर चुके घरेलू शेयर बाजार की चाल अगले सप्ताह रूस-यूक्रेन तनाव, इसके अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुख, पांच राज्यों में हो रहे चुनाव एवं जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के जारी होने वाले प्रारंभिक सार्वजनिक निगम (आईपीओ) से तय होगी।
    बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 491.9 अंक टूटकर 58152.92 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 141.55 अंक गिरकर 17374.75 अंक पर आ गया। दिग्गज कंपनियों की तरह छाेटी और मझौली कंपनियों ने भी बिकवाली की मार झेली। सप्ताहांत पर बीएसई का मिडकैप 499.69 अंक उतरकर 24250.92 अंक और स्मॉलकैप 1010.76 अंक लुढ़ककर 28691.82 अंक पर रहा।
    विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक बाजार रिकॉर्ड मुद्रास्फीति के बाद अमेरिका में ब्याज दरों में तेज वृद्धि की आशंकाओं के साथ समायोजित हो रहा है लेकिन बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव निवेशकों की निवेश धारणा को और खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। रूस-यूक्रेन गतिरोध पर कुछ खबरों के बाद शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में तेज बिकवाली का दबाव देखा गया। इस तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि हुई, जो भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए अच्छा नहीं है।
    स्थानीय स्तर पर अगले सप्ताह मुद्रास्फीति के आंकड़े होंगे जबकि कंपनियों के तिमाही परिणाम सत्र के अंत में कुछ व्यक्तिगत शेयरों पर असर पड़ेगा। राजनीतिक मोर्चे पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर के आगामी विधानसभा चुनाव की गतिविधियों पर निवेशकों की नजर रहेगी। साथ ही
    एलआईसी का आईपीओ बाजार के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय बाजार के इतिहास में सबसे बड़ा आईपीओ होने जा रहा है। इस आईपीओ के जल्द ही बाजार में आने की उम्मीद है, जिसासे कम से कम एक करोड़ नए डीमैट खाते खुल सकते हैं और यह भारतीय बाजार की गतिशीलता के लिए एक बड़ा सकारात्मक हो सकता है क्योंकि यदि इनमें से 10 प्रतिशत निवेशक सक्रिय हो जाते हैं तो यह खुदरा निवेशकों की भागीदारी में वृद्धि करेगा और यह सरकार को एसटीटी के माध्यम से राजस्व उत्पन्न करने में भी मददगार साबित होगा।
    अगले सप्ताह शेयर बाजार की चाल को निर्धारित करने में एफआईआई का व्यवहार भी एक महत्वपूर्ण कारक होगा क्योंकि वे लगातार बिकवाली कर रहे हैं। मौजूदा बाजार के बारे में दिलचस्प बात यह है कि इसमें काफी उतार-चढ़ाव रहा है लेकिन एफआईआई द्वारा 1.5 लाख करोड़ से अधिक की बिकवाली के बावजूद अक्टूबर के बाद से बाजार एक रेंज में गतिशील है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleIPL-15 में 15.25 करोड़ में बिके ईशान की कहानी :क्रिकेट के लिए स्कूल से निकाले गए; कार से ऑटो की टक्कर के बाद पटना में भीड़ ने पीटा था ​​​​​​​
    Next Article सबरीमला में भगवान अय्यप्पा का मंदिर पूजा के लिए खुला
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नागपुर-नासिक के लिए खुशखबरी, यहां के हीरा और सी-फूड कारोबारियों की चमकी किस्मत…

    February 8, 2026

    डॉलर ने छीना चमक का ताज, क्यों कांप गया गोल्ड-सिल्वर का साम्राज्य, जानिए डॉलर इंडेक्स क्यों बना खलनायक…

    October 31, 2025

    धनतेरस पर 1 लाख करोड़ की खरीदारी, सबसे ज्यादा इन चीजों पर लोगों ने किए खर्च…

    October 19, 2025

    किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रदेश में नवंबर से होगी धान खरीदी, 60 लाख मीट्रिक का लक्ष्य, जानिए कब से कटेगा टोकन…

    October 6, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 260 जोड़ों को मिला सुखद दांपत्य सामूहिक विवाह से मजबूत हुआ सामाजिक समरसता का संदेश
    • सरकार ने जारी किया एआई कंटेंट को लेकर सख्त फरमान सावधान अब सोशल मीडिया पर नहीं चलेगी AI वाली ‘धोखाधड़ी’, …
    • UN का स्थायी सदस्य बनने में भारत का समर्थन करेगा ये 4देश दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग, सीमा विवाद पर भी सहमति…
    • सऊदी एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ के ट्रेलर ने मचाया धमाल, सलमान खान और इस एक्टर के कैमियो ने बढ़ाया क्रेज…
    • आज का राशिफल ग्रहों की चाल बदलेगी दिन, जानिए 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?