
जिला– मुंगेली के लोरमी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खुड़िया , खुड़िया बांध के नाम भला कौन नही जानता जो पूरे छत्तीसगढ़ में बहुत ही प्रसिद्ध बांध के नाम से जाने जाते है ।यह विदेशी लोगो के लिए एक सुंदर पर्यटन स्थल है । यहां पर जो भी पर्यटक भ्रमण के लिए आते है , वह यहां का नजारा देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। वैसे लोग यहां साल भर घूमने के लिए आते हैं, परन्तु वर्षा ऋतु में लोगो की भीड़ देखने को मिलता है, इस समय बहुत ही भव्य मेला जैसे लोगो की लाखों की भीड़ होती है। इसी कारण पर्यटकों के मजे के लिए गार्डन, पचरी और प्रतीक्षालय का निर्माण भी कराया जा रहा है । जिससे जिले का विकास बढ़ने का और भी संभावना है और पर्यटकों का भी अपना एक अलग मौहाल होगा । यदि आपको भी है, घूमने का शौक तो आपको एक बार खुड़िया बाँध जरूर देखना चाहिए।