Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » GMR Group ने UAE T20 लीग में खरीदी फ्रेंचाइजी, ECB ने की पुष्टि
    खेल

    GMR Group ने UAE T20 लीग में खरीदी फ्रेंचाइजी, ECB ने की पुष्टि

    By Tv 36 HindustanFebruary 23, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    दुबई, 23 फरवरी । दिल्ली स्थित जीएमआर ग्रुप ने यहां जल्द ही शुरू होने वाली यूएई टी-20 क्रिकेट लीग में फ्रेंचाइजी का स्वामित्व हासिल किया है। अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।
    ईसीबी ने एक बयान में कहा, “भारत आधारित बुनियादी ढांचा पावरहाउस जीएमआर ग्रुप ने यूएई में होने वाली यूएई टी-20 लीग में दुबई फ्रेंचाइजी के स्वामित्व और संचालन का अधिकार हासिल कर लिया है। ” उल्लेखनीय है कि जीएमआर ग्रुप आईपीएल की दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी का को-ऑनर भी है।
    जीएमआर ग्रुप के चेयरमैन जीएम राव ने इस बारे में कहा, “ आईपीएल में हमारी दिल्ली कैपिटल्स टीम की भागीदारी के माध्यम से हमारी टीम के पास फ्रेंचाइजी प्रक्रिया काे संभालने का 14 सीजन का अनुभव है और हम इन प्रक्रियाओं के समान तत्वों को यूएई टी-20 लीग में एकीकृत करेंगे और इसे एक प्रीमियर और वैश्विक क्रिकेट पारिस्थितिकी तंत्र के एक अभिन्न अंग के रूप में स्थापित करने में मदद करेंगे। ”
    जीएमआर ग्रुप के कॉर्पाेरेट अध्यक्ष किरण कुमार ग्रंथी ने एक बयान में कहा, “ आईपीएल के अपने कई वर्षों के अनुभव के आधार पर हम उभरते खिलाड़ियों के लिए एक समृद्ध क्रिकेट वातावरण तैयार करेंगे, जो क्रिकेट प्रेमियों को काफी उत्साहित करेगा। ”
    ईसीबी के उपाध्यक्ष खालिद अल जारूनी ने इस बारे में कहा, “ यूएई टी-20 लीग खुद को बहुत भाग्यशाली मानती है कि हम हमारी लीग में निवेश करने में रुचि रखने वाले विभिन्न संभावित हितधारकों के साथ बहुत सार्थक चर्चाओं की एक श्रृंखला में शामिल हुए। ये चर्चाएं बहुत लाभदायक साबित हुई हैं और जीएमआर ग्रुप का हमारे पार्टनर के रूप में स्वागत करते हुए हमें बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया में इस लीग की स्थिति हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, और हमने खुद को ऐसे भागीदारों के साथ जोड़ा है जो खेल के प्रति इसकी भावना, अखंडता और दीर्घायु को सर्वोच्च सम्मान देते हुए समान मूल्यों को साझा करते हैं। ”
    बोर्ड के महासचिव मुबाशिर उस्मानी ने एक बयान में कहा, “ यूएई टी-20 लीग उभरते खिलाड़ियों को विश्व स्तर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने और बड़ी संख्या में दर्शकों को उन्हें अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक बहुत ही आवश्यक अवसर प्रदान करेगी। हमें विश्वास है कि यह लीग जल्द ही खुद को हमारे अग्रणी टूर्नामेंटों में से एक के रूप में स्थापित करेगी और क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। ”
    आगामी दिनों में ईसीबी द्वारा एशिया एवं भारत के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी सहित अन्य कई फ्रेंचाइजी मालिकों की घोषणा करने की उम्मीद है, जिनके एक टीम का स्वामित्व हासिल करने संबंधी जानकारी हाल ही में क्रिकबज ने दी थी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमारुति सुजुकी ने मध्यम दर्जे की लोकप्रिय कार बलेनो के नए संस्करण को बाजार में उतारा
    Next Article युवा मुक्केबाज नंदिनी ने सेमीफ़ाइनल में पहुंचकर भारत के लिए सुनिश्चित किया पदक
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    RCB की टीम पहुंची राजधानी, विराट की झलक पाने एयरपोर्ट पर लगा फैंस का तांता, सुरक्षा के पड़े इंतजाम…

    May 8, 2026

    रायपुर में सितारों का जमावड़ा लगा मैदान पर दिखेगा ROKO का जलवा, विदेशी मेहमान भी आएंगे…

    May 8, 2026

    अब वुमन्स टीम की बारी, पहली बार भारत आएगी जिम्बाब्वे की टीम, तीन टी-20 मैच की मेजबानी…

    May 8, 2026

    मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची राजधानी, फैंस ने जबरदस्त उत्साह के साथ किया खिलाड़ियों का स्वागत, तस्वीरें वायरल…

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विशेष लेख ‘ई-ऑफिस का विस्तार प्रदेश की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में इस क्रांति का आगाज’..
    • मदर्स डे पर महिला बंदियों को बड़ा तोहफा, जेल में शुरू हुई ये शानदार सुविधा…
    • गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में उमड़ी भीड़, सीनियर DCM के निर्देश पर शुरू हुआ ये विशेष अभियान…
    • लीड छत्तीसगढ़ कार्यक्रम की सफलता पर शिवाशा फाउंडेशन के चेयरमैन सम्मानित…
    • आ गई AC से आगे की नई तकनीक, बिना बिजली घर रखेगी ठंडा, जानें क्या है Nescod टेक्नोलॉजी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?