नई दिल्ली:– शादियों के सीजन में अगर आप सोने-चांदी के जेवरात खरीदने की सोच रहें हैं तो ये खबर आपके लिए है, 23 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 6,706 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था. एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,40,158 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन सोना 1,44,492 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.
सुबह करीब 9:45 बजे, गोल्ड वायदा 4.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,37,786 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,40,158 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था.
चांदी की कीमत
एमसीएक्स पर 5 मई 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 5.60 फीसदी या लगभग 12,700 रुपये की गिरावट के साथ 2,14,078 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,17,702 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,17,702 रुपये था
दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 2,449 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 24,490 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,450 रुपये चल रही है.
