Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार का गोल्डन चांस, छत्तीसगढ़ में 583 पदों पर होगी भर्ती, जानिए जरुरी दस्तावेज….
    दुर्ग

    शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार का गोल्डन चांस, छत्तीसगढ़ में 583 पदों पर होगी भर्ती, जानिए जरुरी दस्तावेज….

    By Tv 36 HindustanJuly 13, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई : शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार का गोल्डन चांस है। दुर्ग जिले में सृजन कार्यक्रम के तहत बेरोजगारी भत्ता पाने वाले युवाओं के लिए विशेष रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसके तहत आज सेक्टर-6 लाईवलीहुड कॉलेज ए मार्केट भिलाई में कैंडिडेट्स सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक इंटरव्यू के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

    कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग की ओर से जिले में बेरोजगारी भत्ता पाने वाले हितग्राहियों के लिए विशेष रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इसमें नियोजक कंपनी एसआईएस सिक्योरिटी लिमिटेड दुर्ग, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस सीपी लिमिटेड भिलाई सुपेला, टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशन प्रा.लि. और आदित्य इलेक्ट्रानिक्स जैसी कंपनियां खाली पदों में उम्मीदवारों का चयन करेंगी।

    जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आरके कुर्रे ने बताया कि आवेदक अपने शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र और अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) के साथ आएं। उन्हें साथ में रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन पत्रक और छत्तीसगढ़ राज्य का निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा। इन दस्तावेजों के साथ लाईवलीहुड कॉलेज सेक्टर 6 ’ए’ मार्केट भिलाई में सीधे पंजीयन करा सकते हैं।

    इन पदों पर की जाएगी भर्ती

    रोजगार मेले में 10वीं से लेकर ग्रेजुएट और आईटीआई, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा होल्डर वाले बेरोजगारों को बुलाया गया है। वो यहां अपनी योग्यता के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, सिक्योरिटी ट्रेनी ऑफिसर, लाइफ मित्र, कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट, अप्लीकेशन सेल्स इंजीनियर, वेल्डर, फ्रेब्रिकेशन फिटर और ऑफिस वर्क के लिए अलग-अलग पदों पर इंटरव्यू दे सकते हैं। यहां उन्हें 6000 से लेकर 27 हजार रुपए मासिक वेतन वाली नौकरी मिल सकेगी।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today news भिलाई
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएयर इंडिया विमान के यात्री का बड़ा कारनामा, शौचालय का दरवाजा तोड़ा
    Next Article मानसून ब्रेक: मानसून पर कब तक ब्रेक, मौसम वैज्ञानिक ने दी जानकारी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर पूरे प्रदेश में ‘शुष्क दिवस’ घोषित, इन चीजों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध…

    February 25, 2026

    एआई समिट मे प्रदर्शन पर पुलिस की रिपोर्ट,सब-कुछ था प्री प्लांट अब तक 8 लोग गिरफ्तार…

    February 25, 2026

    केरल का नाम बदलने पर सियासत तेज शशि थरूर का आया रिएक्शन, तंज कसते हुए किया पोस्ट…

    February 25, 2026

    PM का इजरायल दौरा आज से शुरू, आयरन डोम सिस्टम से लेकर मेल ड्रोन समझौतों पर बन सकती है ये बात…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर पूरे प्रदेश में ‘शुष्क दिवस’ घोषित, इन चीजों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध…
    • एआई समिट मे प्रदर्शन पर पुलिस की रिपोर्ट,सब-कुछ था प्री प्लांट अब तक 8 लोग गिरफ्तार…
    • केरल का नाम बदलने पर सियासत तेज शशि थरूर का आया रिएक्शन, तंज कसते हुए किया पोस्ट…
    • PM का इजरायल दौरा आज से शुरू, आयरन डोम सिस्टम से लेकर मेल ड्रोन समझौतों पर बन सकती है ये बात…
    • ऑपरेशन ऑक्टोपस में इन 16 राज्यों में रेड, 104 साइबर ठग गिरफ्तार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?