
रिपोटर: सूरज साहू Tv36 hindushtan
धरमपुरा मुंगेली – बिलासपुर मुख्य मार्ग के किनारे दो किमी की दूरी पर स्थित ग्राम हथनीकला के प्रसिद्ध अष्टभुजी मां दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है । 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक नवरात्र पर्व है । इस दौरान आदि शक्ति का आशीर्वाद लेने बड़ी संख्या में भक्त पहुंचेंगे । इस बार पूर्व वर्षों की तरह मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे । दुर्गा मंदिर विकास समिति के सचिव ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि दुर्गा मंदिर निर्माण के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 3 से 5 अप्रैल तक स्वर्ण जयंती महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित है । मां की सेवा में दुर्गा मंदिर विकास समिति तथा राजपूत क्षत्रिय समाज छतीसगढ़ प्रान्त के सदस्यों के साथ – साथ पूरे ग्रामवासी लगे हुए हैं ।