नई दिल्ली:– भारतीय सेना ने इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले युवाओं के लिए 67वीं शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से सेना में 350 टेक्निकल अफसरों की नियुक्ति की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार 5 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
किन इंजीनियरिंग ब्रांच के लिए हैं पद?
इस भर्ती में विभिन्न तकनीकी शाखाओं को शामिल किया गया है। पदों का वितरण इस प्रकार है:
मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 101 पद
सिविल इंजीनियरिंग: 75 पद
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग: 60 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग: 64 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 33 पद
अन्य तकनीकी ब्रांच के लिए भी सीमित संख्या में रिक्तियां रखी गई हैं।
चयन प्रक्रिया: कैसे होगा चयन?
भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह मेरिट और SSB इंटरव्यू पर आधारित रहेगा।
उम्मीदवारों को डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा
शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा
एसएसबी इंटरव्यू दो चरणों में आयोजित होगा, जिसमें
मनोवैज्ञानिक परीक्षण
ग्रुप टास्क
ग्रुप डिस्कशन
पर्सनल इंटरव्यू शामिल हैं
मेडिकल टेस्ट और मेरिट लिस्ट
SSB इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना होगा।
मेडिकल में फिट पाए गए अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट SSB में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को सेना में ज्वाइनिंग के लिए कॉल लेटर भेजा जाएगा।
योग्यता, आयु सीमा और पात्रता
उम्मीदवार के पास संबंधित ब्रांच में BE/BTech डिग्री होना जरूरी
फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 1 अक्टूबर 2026 तक डिग्री पूरी करनी होगी
भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं
आयु सीमा 20 से 27 वर्ष तय की गई है
आयु सीमा में किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी
