नई दिल्ली:– भारत में अपना घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। नाइट फ्रैंक इंडिया की नवीनतम ‘अफोर्डेबिलिटी इंडेक्स रिपोर्ट’ के अनुसार, बेहतर आय और होम लोन की ब्याज दरों में कमी के चलते देश के प्रमुख शहरों में घर खरीदना अब पहले से कहीं अधिक सुगम और किफायती हो गया है।
भारत का सबसे किफायती हाउसिंग मार्केट
अहमदाबाद सबसे आगे, मुंबई में ऐतिहासिक सुधार रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात का अहमदाबाद 18 प्रतिशत (आय का हिस्सा) के साथ भारत का सबसे किफायती हाउसिंग मार्केट बनकर उभरा है। इसके बाद पुणे और कोलकाता 22 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
